भाग रहा कोरोना 24 घंटे में अब केवल 15 हजार मामले एक्टिव केस भी 2 लाख

Updated on 16-10-2021 10:09 PM

नई दिल्ली कोरोना वायरस का प्रकोप अब भारत से कम होता नजर रहा है। पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना के केवल 15,981 मामले सामने आए हैं। पिछले 8 दिनों से देश में 20 हजार से कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जो राहत की बात है।

इन सब के बावजूद त्योहारों के मौसम को आता देख विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि सख्ती के साथ कोरोना गाइडलाइन्स का पालन किया जाए। राहत की बात यह है कि जितने लोग हर रोज कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं उससे ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 17,861 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जिसके बाद देश में रिकवर होने वाले कुल मरीजों की संख्या 3,33,99,961 तक पहुंच गई है।

 भारत में एक्टिव केसों की संख्या भी लगातार को हो रही है। फिलहाल देश में कोरोना के केवल 2,01,632 सक्रिय मामले हैं। जो पिछले 218 दिनों में सबसे कम हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 166 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,51,980 पहुंच चुकी है। इसके अलावा कोरोना मामलों की पहचान करने के लिए देश में टेस्टिग जारी है।

अब तक देश में 58.98 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। साथ लोगों को वायरस से सुरक्षा देने के लिए टीकाकरण अभियान भी चालू है, जिसके तहत अब तक कुल 97.23 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.