रनवे, मिसाइल बेस, रेलवे और बहुत कुछ... लद्दाख से सिर्फ 400 किमी दूर LAC पर चीन ने क्या-क्या बना डाला

Updated on 01-06-2023 06:45 PM
बीजिंग : सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण से पता चलता है कि चीन ने 2020 से एलएसी के पास एयरफील्ड्स में बड़े पैमाने पर विस्तार किया है। उसने अपनी सेना के लिए बड़े स्तर के ऑपरेशन चलाने और कुछ क्षेत्रों में भारत से मुकाबला करने की क्षमता पैदा की है। मई 2020 में एलएसी पर सैन्य गतिरोध शुरू होने के बाद से चीन ने क्षेत्र में काफी बदलाव किया है। तस्वीरें दिखाती हैं कि चीन ने सैनिकों को तेजी से तैनात करने और आक्रामक क्षमताओं का निर्माण करने के लिए बड़े पैमाने पर हवाई क्षेत्र, हेलीपैड, रेलवे सुविधाएं, मिसाइल बेस, सड़कों और पुलों का विस्तार किया है।


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, होतान, न्गारी गुनसा और ल्हासा से ली गई प्लैनेट लैब्स की सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण से यह खुलासा हुआ है। तस्वीरें दिखाती हैं कि चीन ने नए रनवे का निर्माण करके इन सुविधाओं का विस्तार किया है, लड़ाकू विमानों की सुरक्षा के लिए मजबूत शेल्टर बनाए हैं और नए संचालन भवनों का निर्माण किया है। इन तीन चीनी एयरफील्ड्स को इनकी लोकेशन के चलते विश्लेषण के लिए चुना गया।

छह दशकों में सबसे खराब संबंध

भारत और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे गतिरोध ने द्विपक्षीय संबंधों को छह दशक में सबसे निचले स्तर पर ला दिया है। जून 2020 में गलवान घाटी में एक क्रूर संघर्ष हुआ था जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे जबकि मारे गए चीनी सैनिकों की संख्या अज्ञात थी। यह 45 साल में एलएसी पर हुई पहली मौत थी। भारतीय अधिकारियों ने सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।


2020 में नहीं दिखा था कोई निर्माण

भारत ने इस साल द्विपक्षीय वार्ताओं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बैठकों के दौरान यह साफ कर दिया है कि 'सामान्य द्विपक्षीय संबंधों के लिए एलएसी पर सामान्य स्थिति आवश्यक है।' दक्षिण-पश्चिम शिनजियांग में स्थित होतान एयरफील्ड केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह से लगभग 400 किमी की दूरी पर एक सीधी रेखा में स्थित है। होतान एयरफील्ड का आखिरी विस्तार 2002 में हुआ था। जून 2020 की एक सैटेलाइट तस्वीर में एयरफील्ड के पास के क्षेत्र में कोई निर्माण या विकास नहीं दिखाया दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.