रसेल आईपीएल में सबसे तेजी से 2000 बनाने वाले बल्लेबाज बने

Updated on 15-05-2022 08:54 PM

पुणे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर एक और रिकार्ड बनाया है। इस मैच में रसेल ने 49 रनों की अपनी पारी के दौरान ही आईपीएल में अपने 2000 हजार भी पूरे किये हैं। रसेल ने अपने 2000 हजार रन सबसे कम 1120 गेंद पर बनाये। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था। उन्होंने सबसे कम 1211 गेंद पर ये रन बनाये थे। रसेल ने आईपीएल में 97 मैच की 81 पारियों में 31 की औसत से 2030 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने नाबाद 88 रन की सबसे बड़ी पारी खेलने के साथ ही 10 अर्धशतक भी लगाये हैं। उनका स्ट्राइक रेट 179 का है

रसेल ने आईपीएल के इस सत्र में 13 मैचों में 14 की औसत से 17 विकेट लिए हैं। 5 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। यह उनका एक आईपीएल सत्र का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने 2016 में सबसे अधिक 15 विकेट लिए थे। उन्होंने आईपीएल में 88 पारियों में 89 विकेट लिए हैं। 15 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 2 बार 4 और एक बार 5 विकेट लेने की उपलब्धि उनके नाम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.