रसेल की आतिशी पारी से ग्लेडिएटर्स ने अबु धाबी टी10 लीग जीती

Updated on 05-12-2021 07:01 PM

अबु धाबी आंद्रे रसेल की शानदार पारी से डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने अबु धाबी टी10 लीग जीत ली है। लीग के पांचवें सत्र के खिताबी मुकाबले में ग्लेडिएटर्स ने दिल्ली बुल्स को 56 रनों से हराया। डेक्कन ग्लेडिएटर्स की ओर से खेल रहे वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने केवल 32 गेंदों पर ही 90 रनों की आक्रामक पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने रसेल के नाबाद 90 रनों की सहायता से 10 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 159 रन बनाये।  रसेल ने 32 गेंदों में ही 9 चौके और 7 छक्के लगाकर धमाकेदार प्रदर्शन किया।

रसेल के अलावा इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम कोहलर ने भी 28 गेंदों में 5 छक्के और 3 चौकों की सहायता से नाबाद 59 रन बनाये। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली बुल्स की टीम 10 ओवरों में सात विकेट पर 103 रनों पर ही सिमट गयी। चंद्रपॉल हेमराज ने 20 गेंदों में पांच छक्के एवं दो चौकों से 42 रनों की तेज पारी खेली पर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये। ग्लेडिएटर्स की ओर से गेंदबाज टाइमल मिल्स, वानिंदु हसारंगा और ओडियन स्मिथ ने दो-दो विकेट लिए।

इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बांग्ला टाइगर्स की ओर से खेल रहे अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरातुल्लाह जाजई ने बनाये। जाजई ने 12 मैचों में 50.42 की औसत से 353 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे जबकि डेक्कन ग्लैडिएटर्स के वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा 21 विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.