NATO देशों के दरवाजे पर पहुंचा रूसी परमाणु हथियार, पुतिन ने बेलारूस में तैनाती का किया ऐलान

Updated on 26-03-2023 07:28 PM
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बेलारूस में सामरिक परमाणु हथियार तैनात करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक के बाद पहली बार ऐसा होगा, जब रूसी परमाणु हथियार देश से बाहर तैनात किए जाएंगे। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिम के साथ बढ़ते तनाव के समय परमाणु हथियारों को बेलारूस में तैनात करने का फैसला किया है। पुतिन के इस फैसले पर अमेरिका ने सतर्क प्रतिक्रिया दी है। बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रूस और बेलारूस पिछले एक साल में इस सौदे को लेकर बातचीत कर रहे थे। हालांकि, अमेरिकी अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि रूस का अपने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल करने की योजना का अभी कोई संकेत नहीं है।

सामरिक परमाणु हथियार क्या होता है


सामरिक परमाणु हथियार उन हथियारों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल युद्ध के मैदान में किसी विशिष्ट लाभ के लिए किया जाता है। इनमें किसी शहर को साफ करने या बड़े पैमाने पर जनहानि पहुंचाने वाली क्षमता नहीं होती है। सामरिक परमाणु हथियारों में स्ट्रैटजिक बॉम्बर से दागी जाने वाली परमाणु क्षमता से लैस क्रूज मिसाइलें शामिल होती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पुतिन का यह फैसला काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि रूस को अब तक गर्व था कि अमेरिका के विपरीत उसने अपनी सीमाओं के बाहर परमाणु हथियार तैनात नहीं किए हैं।

बेलारूसी राष्ट्रपति की मांग पर पुतिन ने लिया फैसला


पुतिन ने सरकारी टीवी पर बताया कि बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको लंबे समय से अपने देश में सामरिक परमाणु हथियार तैनात करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी असमान्य नहीं है। सबसे पहले अमेरिका ऐसा दशकों से कर रहा है। उसने लंबे समय से अपने सहयोगी देशों के क्षेत्र में अपने सामरिक परमाणु हथियारों को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि हम सहमत हैं कि हम वही करेंगे जो कानून के अनुसार होगा। मैं अपने दायित्वों का उल्लंघन किए बिना जोर देता हूं कि परमाणु हथियारों के अप्रसार पर हमारे अंतरराष्ट्रीय दायित्व को कोई खतरा नहीं होगा।

अमेरिका बोला- परमाणु हथियार इस्तेमाल नहीं करेगा रूस


अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रूस और बेलारूस लंबे समय से परमाणु हथियारों की तैनाती के बारे में बात कर रहे थे। हमें अपनी सामपरि परमाणु हथियारों को दूसरी जगहों पर तैनात करने का कोई कारण नहीं मिला है। ऐसा कोई भी संकेत नहीं है कि रूस परमाणु हथियार का उपयोग करने की तैयारी कर रहा है। हम नाटो गठबंधन की सामूहिक रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। अभी बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई है।

तीन नाटो देशों से सटी है बेलारूस की सीमा


पुतिन ने यह नहीं बताया कि रूसी सामरिक परमाणु हथियारों को बेलारूस में कब तैनात किया जाएगा। बेलारूस की सीमा तीन नाटो देशों पोलैंड, लिथुआनिया और लातविया के साथ मिलती हैं। रूस और बेलारूस के बीच घनिष्ठ सैन्य संबंध हैं। पिछले साल बेलारूस ने रूस को यूक्रेन में सेना भेजने के लिए अपने क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। इस साल जनवरी में युद्ध के बावजूद दोनों देशों की सेनाओं ने साथा युद्धाभ्यास भी किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.