हमारी हिटलिस्‍ट में हैं रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन, लेकर रहेंगे जान... यूक्रेन के टॉप जासूस ने दी धमकी

Updated on 25-05-2023 07:25 PM
कीव: यूक्रेन ने कथित तौर पर पिछले दिनों ड्रोन हमले में रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की जान लेने की असफल कोशिश की थी। रूस ने इसके लिए यूक्रेन को जिम्‍मेदार ठहराया तो यूक्रेनी अधिकारियों ने इसे मानने से इनकार कर दिया। अमेरिका ने भी यूक्रेन का साथ दिया और उसे पूरी तरह से निर्दोष करार दिया। लेकिन अब खुद यूक्रेन के टॉप जासूस ने यह बात मान ली है कि वह पुतिन को मारने की प्‍लानिंग कर रहे हैं। उनकी मानें तो पुतिन हिटलिस्‍ट में हैं और यूक्रेन उन्‍हें मारकर ही दम लेगा।


हत्‍या की कोशिश में लगे जासूस
यूक्रेन की मिलिट्री इंटेलीजेंस के सेकेंड इन कमांड वादिम स्किबिट्स्की ने जर्मनी के अखबार वेल्‍ट से बातचीत में यह बात कही है। स्किबिट्स्‍की ने कहा है कि कीव के जासूस इस समय पुतिन को मारने की कोशिशों में लगे हुए हैं और रूसी राष्‍ट्रपति इस बात को जानते हैं। स्किबिट्स्‍की यूक्रेन की मुख्‍य इंटेलीजेंस एजेंसी के डिप्‍टी भी हैं। उन्‍होंने कहा, 'पुतिन इस बात को काफी बेहतरी से जानते हैं कि हम उनके करीब पहुंच रहे हैं लेकिन उन्‍हें इस बात का भी डर है कि उनके अपने ही लोग उनकी जान ले सकते हैं।'
उन्‍होंने कहा कि पुतिन की हत्‍या इस समय यूक्रेन की टॉप प्रायॅरिटी है। स्किबिट्स्‍की की मानें तो रूस में भी काफी लोग इसके समर्थन में हैं। वो चाहते हैं कि एक स्‍पेशल ऑपरेशन चलाकर पुतिन को खत्‍म कर दिया जाए। मगर यह बात भी सच है कि रूस के बहुत से लोगों की मौत हो चुकी है और सोशल मीडिया के जरिए यह बात पता लगी है।

हिटलिस्‍ट में पुतिन टॉप पर
स्किबिट्स्‍की का कहना है कि इस वजह से ही वहां की जनता डरी हुई है। उन्‍होंने यह भी कहा कि वैगनर ग्रुप के फाउंडर येवेगनी प्रिगोझिनी को भी मारने की कोशिशें जारी हैं। उन्‍होंने कहा कि प्रिगोझिनी ने यूक्रेन की सेना के खिलाफ कई तरह के वॉर क्राइम्‍स किए हैं और कई सैनिकों की जान ली है। उन्‍होंने बताया कि यूक्रेन की प्राथमिकता यूनिट कमांडर को खत्म करना है जो अपने सैनिकों को हमला करने का आदेश देते हैं। प्रिगोझिन के साथ यूक्रेन के रिश्‍ते के बारे में पूछे जाने पर स्किबिट्स्की ने साफ तौर पर कहा, 'हम उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं।' लेकिन पुतिन हिटलिस्‍ट में नंबर वन हैं क्योंकि वही यह तय करते हैं कि कैसे हमला होगा और आगे की रणनीति क्‍या होगी।

यूक्रेन दो असफल कोशिशें!
रूस ने यूक्रेन पर इस महीने की शुरुआत में क्रेमलिन पर एक ड्रोन हमले में पुतिन की हत्या करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। हालांकि पुतिन ड्रोन हमले के समय मौजूद नहीं थे। इससे पहले, अप्रैल के अंत में दावा किया गया था कि यूक्रेन की सिक्‍योरिटी सर्विसेज ने पुतिन पर हमला करने के लिए विस्फोटकों से भरे एक ड्रोन को भेजकर हत्या की कोशिश का एक असफल प्रयास किया था। उस समय पुतिन एक औद्योगिक पार्क का दौरा कर रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.