दुश्‍मन को हुस्‍न के जाल में फंसाकर राज उगलवा लेंगी रूसी जासूस, पुतिन ने शुरू किया केजीबी का स्‍कूल

Updated on 03-04-2023 05:34 PM
मॉस्को: जासूसी। यह एक ऐसा पेशा है, जिसे अंजाम देने वाला शख्स कभी इसे स्वीकार नहीं करता। पहले के जमाने में ह्यूमन इंटेलीजेंस ही सब कुछ होता था। आज इसमें टेक्नोलॉजी की अहमियत काफी ज्यादा हो गई है। जासूस सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठकर अपने लक्ष्य की जासूसी करने में सक्षम हैं। इसके बावजूद आज भी ह्यूमन इंटेलीजेंस सबसे सटीक और प्रभावी माना जाता है। इस बीच खबर है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने पुराने जासूसी संस्थान को फिर से शुरू कर दिया है। रूसी खुफिया एजेंसी केजीबी के जासूसों को अब इसी स्कूल में जासूसी की ट्रेनिंग दी जाएगी।

कोई भी रूप धर सकती हैं ये महिला जासूस


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद केजीबी के जासूस के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने पूर्वी जर्मनी में 16 साल तक तत्कालीन सोवियत संघ के लिए जासूसी की थी। ऐसे में वो दुश्मन देश की जासूसी की अहमियत को काफी ज्यादा समझते हैं। एक किताब में दावा किया गया है कि इस केजीबी स्कूल में सिर्फ रूसी महिला जासूसों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने अपने दुश्मन देश में लालच देकर, ब्लैकमेल करके या धमकाकर जासूसी करने के गुर सिखाए जाएंगे। ये जासूस फिल्मी हीरोइन, सिंगर, डांसर या शिक्षक का रूप धरने में माहिर हैं। इन सभी को पुतिन के खुफिया विशेषज्ञों ने चुना है।


कहां है केजीबी का ट्रेनिंग स्कूल


केजीबी के इन जासूसों को स्वैलोज के नाम से जाना जाता है। उन्हें ट्रेनिंग के दौरान यह सिखाया जाता है कि कैसे विदेशी वीआईपी व्यक्तियों को जानकारी के लिए प्रलोभित किया जा सकता है। शीत युद्ध के दौरान केजीबी ने इस रणनीति के तहत सैकड़ों जासूसों को ट्रेनिंग देकर दुश्मन देशों में भेजा था। इनका एक स्कूल रूस की राजधानी मॉस्को से 500 मील पूर्व में कजान में स्थित है। यह स्कूल सोवियत संघ के विघटन के बाद बंद हो गया था। इसी स्कूल को व्लादिमीर पुतिन के विशेष आदेश पर फिर से शुरू किया गया है। इसे सेक्सपियनेज स्कूल का नाम दिया गया है।

कैसे करती हैं दुश्मनों की जासूसी


मार्क होलिंग्सवर्थ की नई किताब एजेंट्स ऑफ इन्फ्लुएंस के अनुसार सोवियत काल में नौजवान गरीब लड़कियों को सिखाया जाता था कि कैसे क्लबों, होटल लॉबी या यहां तक कि मालिनास नाम के नकली वेश्यालय में विदेशियों से कैसे संपर्क किया जाए। यह वेश्यालय बगिंग उपकरणों को खुफिया कैमरों से सजा हुआ होता था। इसका उद्देश्य वीआईपी की ऐसी जानकारी पाना होता था, जिसे छिपाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाए। बाद में उस राज का पर्दाफाश करने, रिकॉर्डिंग या तस्वीीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर खुफिया जानकारी पाई जाती थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.