रूस का कदम खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना... बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करने के फैसले पर भड़का नाटो

Updated on 27-03-2023 07:17 PM
मॉस्को: रूस ने अपने टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों को बेलारूस में तैनात करने की घोषणा की है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के इस ऐलान की नाटो ने आलोचना की है। NATO के एक प्रवक्ता ने कहा कि रूस की यह घोषणा खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शनिवार को कहा था कि टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों को बेलारूस में तैनात करने के लिए एक स्पेशल फैसिलिटी बनाई जा रही है। एक जुलाई तक यह बन कर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस्कंदर मिसाइल को पहले ही तैनात किया जा चुका है।

नाटो के प्रवक्ता ओना लुंगेस्कु ने एक बयान में कहा, 'हम सतर्क हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हमने रूस के परमाणु रुख में ऐसा कोई बदलाव नहीं देखा है, जिसके कारण हमें एडस्ट करना पड़े।' रूसी राष्ट्रपति की चेतावनी नाटो के लिए समझी जा रही है। पुतिन ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि उसने अपने यूरोपीय सहयोगियों के क्षेत्रों में परमाणु हथियार तैनात किए हैं। पुतिन के नाटो के परमाणु बंटवारे को लुंगेस्कु ने पूरी तरह भ्रामक बताया।

पोलैंड से लगती है बेलारूस की सीमा

उन्होंने कहा, 'नाटो सहयोगी अपनी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के पूरे सम्मान के साथ काम करते हैं। रूस ने अपनी हथियार नियंत्रण प्रतिबद्धताओं को लगातार तोड़ा है। रूस को नियमों के अनुपालन पर लौटना चाहिए और नेक नीयत से काम करना चाहिए।' बेलारूस पोलैंड के साथ सीमा साझा करता है। पुतिन ने कहा कि बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको लंबे समय से मांग करते रहे हैं कि टैक्टिकल परमाणु हथियारों को उनके देश में तैनात किया जाए। पूरी दुनिया अब इस बात से चिंतित है कि कहीं बेलारूस से रूस एक नया हमला न कर दे।

पुतिन को हार का डर!

90 के दशक के बाद से बेलारूस में परमाणु हथियार नहीं है। सोवियत यूनियन का हिस्सा रहने के दौरान बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात थे। आजादी के बाद यह सभी परमाणु हथियारों को रूस को देने के लिए तैयार हो गया। रूस और यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से ही पुतिन परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से जुड़ी धमकी देते रहे हैं। हालांकि यूक्रेन ने पुतिन के इस कदम को हार का डर बताया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.