रूस की परमाणु सेना सर्वोच्‍च अलर्ट पर, बाइडन को आज करारा जवाब देंगे पुतिन, तीसरे विश्‍वयुद्ध की चेतावनी

Updated on 21-02-2023 08:30 PM

मास्‍को: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरा होने से ठीक पहले आज देश को संबोधित करने जा रहे हैं। बाइडन के अचानक से यूक्रेन दौरे के बाद पुतिन के इस भाषण पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि रूस ने अपनी परमाणु सेना को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा हुआ है। यूक्रेन ने कहा कि रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन पश्चिमी देशों को ब्‍लैकमेल करना चाहते हैं और इसी वजह से वह परमाणु ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने चेतावनी दी है कि अगर चीन रूस के साथ जाता है तो दुनिया में तीसरा विश्‍वयुद्ध छिड़ जाएगा।

यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने रूस पर आरोप लगाया है कि उसने 'व्‍यापक स्‍तर पर' परमाणु अभ्‍यास शुरू किया है और अपने सेंट्रल कमांड सिस्‍टम मोनोलिथ को सक्रिय कर दिया है। यूक्रेन के जासूसी ने सूचना दी है कि रूस ने अपने परमाणु सेना का अभ्‍यास शुरू किया है। इसमें परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के सभी अंगों सबमरीन, मिसाइल और फाइटर जेट शामिल हैं। परमाणु सेना को कथित रूप से उनके सर्वोच्‍च युद्धक अलर्ट पर रखा गया है। उन्‍होंने कहा कि पुतिन 'परमाणु ब्‍लैकमेल' का इस्‍तेमाल कर रहे हैं ताकि पश्चिमी देश यूक्रेन का समर्थन करना बंद कर दें।

पुतिन रूसी संसद के दोनों सदनों को करेंगे संबोधित


उधर, यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने 50 करोड़ डॉलर के सैन्‍य पैकेज का ऐलान किया है। इस बीच रूस के राष्‍ट्रपति आज एक बेहद अहम भाषण देने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रूसी संसद के दोनों सदनों को पुतिन संबोधित करेंगे और देश के राजनीतिक और सैन्‍य तंत्र को यूक्रेन युद्ध को लेकर फिर से आश्‍वासन देना चाहेंगे। माना जा रहा है कि पुतिन अंतरराष्‍ट्रीय हालात अपना आकलन भी देंगे। यूक्रेन युद्ध गत 24 फरवरी को शुरू हुआ था और अभी भी यह रूस की योजना के मुताबिक नहीं जा रहा है।

सुपरपावर कहे जाने वाले रूस को युद्ध में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अब रूस परमाणु अभ्‍यास करके अपनी ताकत दुनिया को दिखाना चाहते हैं। दावा किया जा रहा है कि रूस की एक परमाणु सबमरीन मिसाइल फायर करने का अभ्‍यास भी कर सकती है। रूस के परमाणु बॉम्‍बर और शीर्ष कमांडरों को भी तामबोव एयर बेस पर तैनात कर दिया गया है जो यूक्रेन से 300 मील की दूरी पर है। इससे पहले बाइडेन सोमवार को औचक दौरे पर कीव पहुंचे, जहां उन्होंने यूके्रन के अपने समकक्ष वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की।

यूक्रेन के औचक दौरे पर गए थे बाइडन


बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन पौलेंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा से मिलने के लिए गए थे। इसके बाद वह अचानक यूक्रेन पहुंच गए। सोमवार को पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि यूके्रन की राजधानी में एक महत्वपूर्ण अतिथि का आगमन हुआ है, जिसकी यूक्रेनी राजनीतिज्ञ लेसिया वासिलेंको ने बाद में पुष्टि की, कि यह बाइडेन थे। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को यूक्रेन के औचक दौरे के दौरान आधा अरब डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पैकेज में अधिक सैन्य उपकरण शामिल होंगे, जिसमें तोपखाने गोला-बारूद और होवित्जर शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.