अमेरिकी पैट्रियट पर रूस की गिद्ध नजर, रडार से खोज रहा लोकेशन, हमले को पुतिन का 'ब्रह्मास्त्र' तैयार

Updated on 13-05-2023 07:18 PM
कीव: रूस और अमेरिका में पैट्रियट डिफेंस सिस्टम को लेकर जंग छिड़ी हुई है। रूस हर हाल में यूक्रेन में तैनात अमेरिकी पैट्रियट को नष्ट करने की कोशिश में जुटा है। इसके लिए रूसी सेना ने हाइपरसोनिक किंझल मिसाइल से हमला भी किया था, लेकिन सतर्क यूक्रेनी सेना ने उसे मार गिराया। बड़ी बात यह थी कि यूक्रेन ने रूसी हाइपरसोनिक मिसाइल को मार गिराने के लिए पैट्रियट डिफेंस सिस्टम का ही इस्तेमाल किया गया। पैट्रियट अमेरिका का अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है। इसे यूक्रेन की राजधानी कीव की सुरक्षा के लिए खास तौर पर तैनात किया गया है।
रूस ने पहले भी पैट्रियट पर किया था हमला

सीएनएन ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया कि रूस ने पिछले हफ्ते यूक्रेन में एक हाइपरसोनिक मिसाइल के साथ अमेरिका निर्मित पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट करने की कोशिश की थी। यह हमला विफल हो गया और यूक्रेनी सेना ने पैट्रियट सिस्टम का उपयोग करते हुए रूसी मिसाइल को रोक दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना ने बताया है कि यूक्रेनी सफलतापूर्वक पैट्रियट सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे कुछ दिनों पहले ही यूक्रेन में तैनात किया गया था।


पैट्रियट को ऑपरेट करने में माहिर हुए यूक्रेनी

एक अधिकारी ने कहा कि यूक्रेनी एयर डिफेंस ने रूसी मिसाइल को रोकने के लिए विभिन्न कोणों पर पैट्रियट से कई मिसाइलें दागीं। यह दर्शाता है कि वे कितनी जल्दी इस शक्तिशाली डिफेंस सिस्टम का उपयोग करने में माहिर हो गए हैं। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि रूसियों ने पैट्रियट से निकलने वाले संकेतों से उसकी लोकेशन को ट्रैक किया। इससे उन्हें हाइपरसोनिक मिसाइल के जरिए पैट्रियट सिस्टम को निशाना बनाने का मौका मिला, जिसे किंजल या किलजॉय के नाम से जाना जाता है।

यूक्रेन में पैट्रियट को कैसे खोज रहा रूस

पैट्रियट मिसाइल सिस्टम में लंबी दूरी से आने वाले लक्ष्यों का पता लगाने के लिए एक शक्तिशाली रडार है, जो इसे बैलिस्टिक मिसाइलों और अन्य को रोकने में सक्षम एक शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम बनाता है। लेकिन, दूरी पर खतरों का पता लगाने के लिए आवश्यक रडार उत्सर्जन भी दुश्मन के लिए पैट्रियट बैटरी का पता लगाने और उसकी लोकेसन को सार्वजनिक करने का कारण बन जाता है। यूक्रेन को कई छोटे एयर डिफेंस सिस्टम भी दिए गए हैं, जो चलते फिरते हैं। ऐसे में उन्हें टारगेट करना काफी मुश्किल है। वहीं पैट्रियट एक बड़ा सिस्टम है, जो जल्दी से एक जगह से दूसरी जगह नहीं जा सकता। ऐसे में उसे लक्ष्य बनाना काफी आसान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.