सब्यसाची मुखर्जी विज्ञापन मामला, गृह मंत्री बोले

Updated on 01-11-2021 11:33 PM

भोपाल मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ करने पर अब चेतावनी नहीं दी जाएगी। सीधे कार्रवाई होगी। फैशन डिजाइनर सव्यसाँची मुखर्जी द्वारा विज्ञापन हटा लेने के बाद इस मामले का पटाक्षेप हो गया है। उन्होंने कहा कि हिन्दुओ को साफ्ट टारगेट बनाने की मानसिकता अब नही चलने वाली है।

बता दें कि गृह मंत्री के अल्टीमेटम के बाद डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने मंगलसूत्र के विवादित विज्ञापन को रविवार को हटा लिया था। नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। डा. मिश्रा ने कहा फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने मंगलसूत्र के विज्ञापन को हटा दिया है, इसलिए अब इस मामले का पटाक्षेप हो चुका है। हिंदू धर्म के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे कृत्य को हम सब्यसाची और डाबर कंपनी की पहली बार की भूल मान रहे हैं। अगर आगे दोबारा ऐसा हुआ तो चेतावनी नहीं, सीधे कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा- डाबर कंपनी का विवादित करवा-चौथ का विज्ञापन हो या फैशन डिजाइनर सव्यसाची मुखर्जी का मंगल सूत्र का आपत्तिजनक विज्ञापन हो या धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्में, अभी तक इन सब मामलों में चेतावनी दी गयी। चेतावनी देने के बाद यह विज्ञापन वापस ले लिए गए इसलिए इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं की गई। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार सबको हैं, लेकिन इस आजादी की आड़ में धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ नही करने दिया जाएगा।

 उन्होंने प्रश्न किया है कि केवल हिंदुओ की धार्मिक आस्थाओं को ही टारगेट क्यों किया जाता है? किसी अन्य धर्म को लेकर इस तरह के कृत्य करने की इन फिल्मकारों या डिजाइनरों की हिम्मत क्यों नही होती? गृह मंत्री ने कहा कि हिंदुओं के प्रतीक चिंहों को साफ्ट टारगेट बनाने की मानसिकता से बाहर जाए। समानता का आचरण रखें। धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नही किया जाएगा। सीधी कानूनी कार्यवाही होगी और सख्त कार्रवाई होगी।

खाद की कोई दिक्कत नहीं

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में खाद की दिक्कत नहीं है। किसानों को सरकार खाद उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंगलवार तक खाद की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। किसानों भाइयों से अपील है कि वह धैर्य रखें। आज रात से लेकर कल तक पूरे प्रदेश में खाद की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति हो जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.