मंदिर का निर्माण पूरा होने पर दी गई बलि, खोपड़ी के 3000 साल पुराने अवशेष, पेरू में फिर मिली एक ममी

Updated on 16-06-2023 07:07 PM
लीमा : पेरू के पुरातत्वविदों ने बुधवार को एक ममी की खोज की। यह खोज असामान्य इसलिए है क्योंकि शोधकर्ताओं के अनुसार लीमा में पाई गई यह ममी करीब 3,000 साल पुरानी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के अनुसार, यह एंडियन देशों में सबसे हालिया पुरातात्विक खोज है जो प्री-हिस्पैनिक काल से संबंधित है। खबरों के अनुसार, खुदाई करते समय सैन मार्कोस यूनिवर्सिटी के छात्रों और शोधकर्ताओं को पहले ममी के बालों और खोपड़ी के अवशेष मिले। बाद में उन्होंने पूरी ममी की खोज की।

रिपोर्ट के अनुसार, पुरातत्वविद मिगुएल एगुइलर ने कहा, 'ममी संभवतः मंचे संस्कृति (Manchay Culture) से संबंधित थी जो 1500 से 1000 ईसा पूर्व के बीच लीमा की घाटियों में विकसित हुई थी। यह सभ्यता यू-आकार में बने मंदिरों के निर्माण से जुड़ी थी जो सूर्योदय की ओर इशारा करते थे। एगुइलर ने कहा, 'इस मंदिर के निर्माण के अंतिम चरण में इस शख्स को बलि के रूप में चढ़ाया गया था। यह लगभग 3000 साल पुराना है।'

ममी के साथ क्या-क्या मिली?

पुरातत्वविदों को ममी के साथ अन्य चीजें भी दबी हुई मिलीं। जैसे- मक्का, कोका के पत्ते और बीज, जिनके बारे में उनका मानना है कि ये बलि का हिस्सा हो सकता है। पेरू में इस तरह की ममी मिलना बेहद आम है जो कपड़े में लिपटी होती हैं और बर्तनों और अन्य चीजों के साथ दफन होती हैं। कुछ महीनों पहले लीमा के बाहरी इलाके में पुरातत्वविदों को एक ममी मिली थी जो करीब 1000 साल से अधिक पुरानी थी।

कफन में लिपटी ममी की खोज

माना जा रहा था कि यह ममी इंका सभ्यता से भी पहले की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ममी एक किशोर थी जो कफन जैसे किसी कपड़े में लिपटी हुई थी। इसके साथ चीनी मिट्टी के बर्तन, रस्सी और बालों के कुछ टुकड़े भी पाए गए थे। पुरातत्वविदों ने इसे 'बेहद अच्छी तरह संरक्षित' बताया था। अनुमान लगाया गया कि यह ममी 1100 से 1200 साल पहले जीवित थी और इसका संबंध इचमा संस्कृतियों से था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.