लंदन के मेयर बने पाकिस्तानी मूल के सादिक खान:सुनक की पार्टी की कैंडिडेट को 2 लाख 75 हजार वोटों से हराया

Updated on 06-05-2024 12:50 PM

पाकिस्तानी मूल के नेता सादिक खान ने लंदन के मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने रिकॉर्ड तीसरी बार लंदन के मेयर पद के लिए चुनावों में जीत दर्ज की है। इससे पहले वे 2016 और 2021 में लंदन के मेयर पद का चुनाव जीत चुके हैं।

खान ने अपनी प्रतिद्वंदी और कंजर्वेटिव पार्टी की नेता सूजैन हॉल को 2. 5 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। चुनाव जीतने के बाद सादिक खान ने लंदन की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वे लंदन को बेहतर ,सुरक्षित और हरियाली वाला शहर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

लंदन के मेयर पद के लिए 13 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। इसमें भारतीय मूल के तरुण गुलाटी भी थे। गुलाटी को चुनावों में करीब 24 हजार वोट मिले हैं। वे वोट के मामले में 13 उम्मीदवारों में 10वें स्थान पर रहे।

'लंदन की सेवा करना सम्मान की बात'

सादिक खान ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों का धन्यवाद किया है। खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, "शुक्रिया लंदन। जिस शहर से मैं प्यार करता हूं, उसकी सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है। लेकिन आज का दिन इतिहास बनाने के बारे में नहीं है। ये हमारे भविष्य को आकार देने के बारे में है। मैं हर लंदनवासी के लिए एक सुरक्षित, निष्पक्ष और हरा भरा लंदन बनाने की कोशिश करूंगा।"

सादिक खान ने चुनाव जीतने के बाद अपने भाषण में विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने मुश्किल भर रहे हैं। हमारे खिलाफ नॉन- स्टॉप नैगिटेव कैंपेन चलाया गया। लेकिन हमने हार नहीं मानी और एकजुट होकर प्रयासों का जवाब दिया। लंदन एक ऐसा शहर है , जो विविधता को कमजोरी नहीं, बल्कि एक ताकत मानता है।

लंदन के पहले मुस्लिम मेयर सादिक खान

1970 में जन्मे सादिक खान लंदन के पहले मुस्लिम मेयर है। वे मूल रूप से पाकिस्तानी है। उनके पिता पाकिस्तान में ड्राइवर का काम करते थे। वे कुछ समय बाद इंग्लैंड आ गए। 24 साल की उम्र तक उन्होंने बेहद गरीब हालात में जिंदगी जी। पिता रेड बस चलाते थे। लेकिन पॉलिटिक्स में शुरुआत से ही उनकी रुचि थी।

15 साल की उम्र में वे लेबर पार्टी से जुड़ गए थे। करियर की शुरुआत ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट के रूप में की। 2005 में वे पहली बार लेबर पार्टी से सांसद बने। 2016 में उन्होंने पहली बार लंदन के मेयर पद का चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से जीते।

सादिक खान को मोदी विरोधी कहा जाता है। वे कई बार मोदी विरोधी बयान भी दे चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी जब लंदन यात्रा पर थे, तो सादिक खान उनकी अगुआई करने भी नहीं पहुंचे थे।

सादिक फिलिस्तीन मुद्दे पर नाराजगी झेल रहे थे

इजराइल- फिलिस्तीन जंग के बीच दुनियाभर में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं। इसे लेकर लंदन में भी कई मुस्लिम संगठनों ने प्रदर्शन किया। लेकिन सादिक खान इस मुद्दे पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचते रहे। ऐसे में माना जा रहा था कि खान को मेयर चुनावों में मुस्लिमों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन मुस्लिम आबादी ने उन्हें भारी संख्या में वोट दिया। जिस कारण वे मेयर चुनावों में विजयी रहे।

लंदन के अलावा लेबर पार्टी ने देश के अलग अलग हिस्सों में बड़ी जीत हासिल की है। वहीं कंजर्वेटिव पार्टी को सीटों का बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। ब्रिटेन में साल के अंत में चुनाव होने है। ऐसे में लोकल चुनावों में हार ऋषि सुनक की पार्टी के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। लोकल चुनावों के रिजल्ट को लोगों का मूड समझा जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.