कान्हा टाइगर रिजर्व और पचमढ़ी अभयारण्य में शुरू होगी सफारी

Updated on 16-11-2021 12:23 AM

भोपाल मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व और पचमढ़ी अभयारण्य में भी टाइगर सफारी बनाने का प्रस्ताव है, जो राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और राष्ट्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण (सीजेडए) की मंजूरी के लिए दिल्ली भेजा गया है। मंजूरी के बाद पर्यटक टाइगर सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए एनटीसीए और सीजेडए ने सफारी तैयार करने की अनुमति दे दी है। वन विभाग फिलहाल राशि के इंतजाम में जुटा है। संभावना जताई जा रही है कि अगले साल की पहली तिमाही में सफारी का काम शुरू हो जाएगा।

प्रदेश के कान्हा, बांधवगढ़, पेंच और पन्ना पार्क देश ही नहीं, दुनिया के कई देशों में अपनी पहचान बना चुके हैं। यही कारण है कि पर्यटक इन पार्कों में आना पसंद करते हैं, पर पार्कों में सीमित संख्या में ही प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में कई पर्यटकों को निराश होना पड़ता है। इस समस्या का हल टाइगर सफारी के रूप में निकाला जा रहा है। फिर जिन पर्यटकों को पार्क में प्रवेश नहीं मिल पाएगा, उन्हें सफारी की सैर करा दी जाएगी। जिसमें बाघ दिखाई देने की गारंटी रहेगी। सफारी पार्क के बफर क्षेत्र में 50 हेक्टेयर में तैयार होगी। इस क्षेत्र को चैनलिंग जाली से घेरा जाएगा और उसमें तीन से चार बाघ छोड़े जाएंगे। उनके खाने के लिए कुछ चीतल, हिरण, सांभर, नीलगाय, चिंकारा आदि वन्यजीव भी होंगे। इसमें पर्यटकों को चारों ओर से जाली से बंद गाड़ी में सवार कर सैर कराई जाएगी।

सफारी के निर्माण पर खर्च होंगे करीब 20 करोड़

सफारी के निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह राशि पार्क की विकास निधि (पर्यटकों से लिए गए शुल्क) और सीएसआर (कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड) से इकठ्ठी की जाएगी। सीएसआर फंड के लिए विभाग के आला अधिकारी कोल इंडिया लिमिटेड से संपर्क में हैं। उम्मीद की जा रही है कि वहां से करीब पांच करोड़ रुपये मिल जाएंगे और विकास निधि से दो से ढाई करोड़ रुपये। शेष राशि अन्य स्रोतों से जुटाई जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.