मुंबई : आज के युवा और प्रतिभा के धनी सागर भाटिया पेश कर रहे है अपनी नई पेशकश मेरा इश्क जो दिलों को झकझोर देने वाले राग से भरी है। यह कव्वाली के सार को एक नया आयाम देती है। कई जज्बातों में पिरोई यह रचना पारंपरिक संगीत की सीमाओं को पार करते हुए, श्रोताओं को भावनाओं की सिम्फनी भरे समुद्र में प्रेम और भक्ति की गहराई तक पहुंचाती है। अपनी नई रिलीज के बारे में भावुक होकर बात करते हुए सागर ने कहा कव्वाली सिर्फ संगीत नहीं है यह एक महान कला है। कव्वाली करने का मेरा तरीका थोड़ा अलग और बहुत अनोखा है। मेरा इश्क मेरी पहली कव्वाली है जिसे मैंने खुद लिखा था और अब यह मेरी रिलीज होने वाली पहली कव्वाली भी है। इस गीत के बारे में खूबसूरत बात यह है कि यह हर उस व्यक्ति के दिल को गुंजायमान कर देगा जो इस धुन को सुनेगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इस गीत को सुनते समय आप किसकी छवि को मन में बसते है, अंतिम भावना शुद्ध प्रेम और भक्ति की होगी, जो की बहुत सुंदर होगी। मेरा इश्क दिल को छू लेने वाले गाने बनाने की मेरी एक कोशिश की शुरुआत है। इसीलिए शायद मैं दर्शकों तक अपना यह संगीत पहुंचाने के लिए बेहद उत्साहित हूं।” मेरा इश्क की मंत्रमुग्ध कर देने वाली लय और मनमोहक गीत, अस्तित्व के सभी पहलुओं में प्रिय की हमेशा उसके आसपास रहने वाली उपस्थिति की एक ज्वलंत तस्वीर पेश करता हैं। कव्वाली के अनूठे स्पर्श के साथ सागर भाटिया द्वारा बनाया गया प्यार का यह गुंजायमान गीत एक शानदार कृति है जो आपको शुद्ध अर्थों में भावनाओं से भरी दुनिया में ले जाता है। यह गीत दर्शकों को सुनने और प्रेम के साथ भक्ति की शक्ति के प्रति समर्पित होने का एक अद्भुत आनंद देता है।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…