मैंच के बीच टायलेट चले गए साई सुदर्शन, दोनों टीमों ने किया इंतजार

Updated on 10-04-2022 08:23 PM

नई दिल्ली आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइंटस के बीच टक्कर हुई, रोमांचक मुकाबले में बाजी गुजरात ने मारी। गुजरात की जीत के हीरो राहुल तेवतिया रहे। उन्होंने आखिरी 2 गेंदों पर 2 छ्क्के लगाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

मैच में गुजरात की तरफ से 20 साल के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भी अपना आईपीएल डेब्यू किया था। साई ने 30 गेंद में 35 रन की अहम पारी खेली।लेकिन मैच के दौरान उन्हें अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से उन्हें बीच ओवर में ही मैदान से बाहर जाना पड़ा। यह वाकया गुजरात की पारी का 8वां ओवर खत्म होने के बाद हुआ।

शुभमन गिल के साथ बल्लेबाजी कर रहे साई अचानक मैदान से बाहर चले गए। इसकारण थोड़ी देर के लिए खेल रोकना भी पड़ा। बाद में पता चला कि वहां टॉयलेट ब्रेक के कारण मैदान से बाहर गए थे। हालांकि, एक ओवर बाद ही स्ट्रेटजिक टाइम आउट भी लिया गया।

साई सुदर्शन को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में चोटिल विजय शंकर के स्थान पर गुजरात टाइंट्स की तरफ से डेब्यू का मौका मिला था। उन्होंने डेब्यू मुकाबले में ही 30 गेंद में चार चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दूसरे विकेट के लिए गिल के साथ 101 रन की साझेदारी भी की। उनकी पारी की मदद से गुजरात ने 190 रन के लक्ष्य को आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।

 बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 8 पारियों में 143 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाए और वहां लीग में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। इसी के दम पर उन्हें सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी और विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए तमिलनाडु की टीम में जगह मिली।

साई का परिवार खेलों से जुड़ा है।  उनके पिता एथलीट रहे हैं और साउथ एशियन गेम्स में भारत की नुमाइंदगी कर चुके हैं। वहीं मां उषा भारद्वाज ने भी वॉलीबॉल में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व किया है। आईपीएल 2022 तक पहुंचने से पहले साई ने एज ग्रुप और चेन्नई में लीग क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं।

 उन्होंने 2019-20 में अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया- के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत भी की है। उस टूर्नामेंट में प्रियम गर्ग, तिलक वर्मा और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी भी खेले थे। साई बल्लेबाज के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। उन्होंने एम अश्विन की गैरहाजिरी में विजय हजारे ट्रॉफी के एक मुकाबले में बंगाल के खिलाफ एक विकेट लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.