पैपराजी पर भड़के सैफ अली खान कहा-बच्चे खेल रहे हैं, आप लोग फिल्म इवेंट बना रहे हैं, करीना कपूर भी नजर आईं

Updated on 09-01-2024 03:03 PM

सैफ अली खान और करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सैफ पैपराजी पर भड़कते नजर आ रहे हैं। दरअसल सैफ पत्नी करीना के साथ छोटे बेटे जेह के फुटबॉल सेशन के बाद ग्राउंड से बाहर निकलकर कार की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पैपराजी के कैमरों ने करीना, सैफ और जेह को कैप्चर किया। सैफ अली खान पैपराजी को देखकर थोड़ा नाराज हुए। बाहर निकलते ही जैसे सैफ पैप्स के सामने आते हैं उनका गुस्सा निकल जाता है।

सैफ ने पैप्स से कहा-बच्चे लोग फुटबॉल खेल रहे हैं, आप लोग फिल्म इवेंट बना रहे हो..गलत बात है ना। सैफ की बात सुनकर पैप्स तुरंत उनसे माफी मांगते हैं।

सैफ और करीना का लुक

सैफ के लुक की बात करें तो वो सफेद जूते और लाल टोपी पहने कैजुअल आउटफिट में दिखे। वहीं करीना की बात करें तो वो लोअर और स्वेटशर्ट पहने स्मार्ट कैजुअल लुक में नजर आईं। बता दें इन दिनों करीना फिल्मों से ज्यादा अपनी फैमली को टाइम दे रही हैं। अभी हाल ही में अपने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए भी गई थीं।

यूजर्स ने सैफ की वीडियो पर दिया रिएक्शन

सैफ अली खान और करीना कपूर के इस वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। बता दें ज्यादातर लोगों ने सैफ की इस बात से सहमती दिखाई है।यूजर्स ने कहा कि सैफ अली खान ने जो कहा एकदम सही कहा।

सलमान खान समेत कई सेलेब्स स्पॉट हुए

सलमान खान भी मुबंई के कलीना एयरपोर्ट पर नजर आए। पैपराजी को समय न देते हुए वो एयरपोर्ट से निकलकर डायरेक्ट कार में बैठकर चले जाते हैं।

'एनिमल’ से चर्चा में आए एक्टर बॉबी देओल भी मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। बॉबी एयरपोर्ट लुक के लिए हुडी और जीन्स पहने दिखाई दिए। बता दें एक्टर ने जिस ब्रांड की हुडी को पहना है वो किसी और की नहीं बल्कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का ब्रांड है। बॉबी देओल एनिमल में काम करने के बाद से काफी चर्चा में आ गए।

शाहिद कपूर मुंबई के बांद्रा में स्थित बोक्का कैफे में स्पॉट हुए। शाहिद ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए अपना लुक बदला है। उनके लुक को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अपकमिंग फिल्म में छोटे हेयरस्टाइल में दिखाई देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.