सलमान खान की तरफ से बिश्‍नोई समाज से मांगी माफी- नुकसान पहुंचाने से हिरण वापस नहीं आएगा

Updated on 11-05-2024 01:27 PM
सलमान खान की एक्‍स-गर्लफ्रेंड सोमी अली के बोल अचानक बदल गए हैं। कल तक बॉलीवुड सुपरस्‍टार को कोसने, धोखा देने और यहां तक मारपीट तक के आरोप लगाने वाली सोमी अली ने अब एक्‍टर को लेकर चिंता जाहिर की है। गैलेक्‍सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग और सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी के बीच सोमी को अब उनकी सुरक्षा की चिंता हो रही है। इतना ही नहीं, फायरिंग केस में जांच के बीच सोमी अली ने सलमान खान की तरफ से बिश्‍नोई समाज से माफी मांगी है और उन्‍हें बख्‍श देने की गुजारिश की है।

सोमी अली का यह बयान ऐसे वक्‍त में आया है, जब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच 14 अप्रैल को हुए फायरिंग केस में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लॉरेंस बिश्‍नोई और उसके भाई अनमोल बिश्‍नोई को मामले में आरोपी बनाया है। इस केस में मकोका लगा दिया है और अनमोल को पकड़ने के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है।

सोमी अली बोलीं- सलमान पर जो बीत रही, वो दुश्‍मन भी ना झेले

सोमी अली ने 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था। अब वह इंडस्‍ट्री से दूर हैं। वह मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में 'नो मोर टीयर्स' के नाम से NGO चलाती हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए नए इंटरव्‍यू में सोमी ने सलमान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद एक्‍टर की सुरक्षा पर चिंता जताई है। उन्‍होंने कहा, 'सलमान से ब्रेकअप के बाद मैं 24 साल की उम्र में अमेरिका आ गई। पूरी दुनिया जानती है और मैं इसे बार-बार दोहराना नहीं चाहती। खासकर सलमान के साथ अभी जो हो रहा है, मैं अपने दुश्मन के लिए भी यह कामना नहीं करूंगी कि वह ऐसे दौर से गुजरे।'

'मैं सलमान और उनके परिवार के लिए दुआ करती हूं'

सोमी अली ने आगे कहा, 'मैं यही मानती हूं कि कोई भी इंसान ऐसी स्थिति का हकदार नहीं है, जिससे सलमान खान गुजर रहे हैं। मेरी दुआएं उनके साथ है। चाहे कुछ भी हो गया हो, जो बीत गया उसे बीत जाने दो। मैं कभी नहीं चाहूंगी कि ऐसा कुछ किसी के साथ हो, चाहे वह सलमान हो, शाहरुख हो या मेरा पड़ोसी हो। मैं कभी नहीं चाहूंगी कि सलमान या उनके परिवार को कोई दर्द सहना पड़े।'

सोमी ने बताया उनकी मां को भी है सलमान की चिंता

साल 1993 में फिल्म 'कृष्ण अवतार' से मिथुन चक्रवर्ती के अपोजिट डेब्‍यू करने वाली सोमी ने आगे बताया, 'जब मुझे और मेरी मां को फायरिंग की घटना के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए। उनकी मां ने भी ऊपरवाले से दुआ मांगी कि सलमान को कोई नुकसान न हो।'

सोमी अली ने ब‍िश्‍नोई समाज से सलमान के बदले मांगी माफी

सोमी इंटरव्‍यू में आगे कहती हैं कि किसी को भी कानून तोड़ने का अधिकार नहीं है। उन्‍होंने कहा, 'आज भी मैं गलतियां करती हूं। हम जब तक जीवित हैं गलतियां करते रहेंगे। लेकिन अगर आप किसी को मारने का प्रयास कर रहे हैं या उस पर गोलियां चला रहे हैं तो आप सीमा पार कर रहे हैं। मैं किसी भी रूप में जानवरों के शिकार का समर्थन नहीं करती। लेकिन यह घटना कई साल पहले हुई थी। 1998 में सलमान बहुत छोटे थे। मैं बिश्नोई समाज के अनुरोध करना चाहती हूं कि वे इसे भूल जाएं और आगे बढ़ें।'

'उनको नुकसान पहुंचाने से काला हिरण वापस नहीं आएगा'

सोमी अली ने सलमान के बदले बिश्‍नोई समाज से माफी भी मांगी। उन्‍होंने कहा, 'अगर सलमान ने कोई गलती की है तो मैं उनकी तरफ से माफी मांगती हूं, कृपया उन्हें माफ कर दें। अगर किसी को न्याय चाहिए तो अदालत का रुख करना चाहिए। मुझे भारत की न्याय व्यवस्था और वकीलों पर अमेरिका की तरह ही पूरा भरोसा है। मैं बिश्नोई समुदाय से अपील करना चाहती हूं कि सलमान खान को नुकसान पहुंचाने से काला हिरण वापस नहीं आएगा। मेरे साथ जो कुछ भी हुआ उसे बदला नहीं जा सकता, जो बीत गई सो बात गई।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.