सलमान खान ने ली अनुराग डोभाल की फिरकी, 'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले में कर दिया रोस्ट, वीडियो वायरल

Updated on 29-01-2024 02:03 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' के फिनाले में होस्ट सलमान खान ने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर जमकर फिरकी ली। चूंकि अनुराग फिनाले पर नहीं आए थे, इसको लेकर सलमान ने उनका खूब मजाक बनाया और कहा कि वो बादलों पर राइड कर रहा होगा। सलमान की बातें सुनकर घर के अंदर मौजूद मुनव्वर फारूकी और स्टेज पर बैठे मेहमान ठहाके लगाकर हंस पड़े।

Salman Khan ने अनुराग डोभाल के लिए कहा, 'कुछ लोगों ने ऑलरेडी निकलने के पहले बहुत सारे म्यूजिक वीडियो बनाए हैं। अनुराग ने भी बना लिया कुछ। अनुराग याद है? कौन से सीजन, इसी सीजन में था वो!' सलमान की बातें सुनकर आयशा खान भी शॉक्ड रह जाती हैं। मालूम हो कि आयशा और अनुराग की शो में काफी जमती थी। दोनों बाहर भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

बादलों में राइड कर रहा होगा...

सलमान ने आगे कहा, 'वो बिग बॉस से या पता नहीं मुझसे इतना खफा है कि वो आया नहीं आज। शायद उसने इतना कुछ पोस्ट कर दिया बिग बॉस के खिलाफ, अगर वो यहां बैठता... राइडर कहीं बादलों में राइड कर रहा होगा।'

मेकर्स और सलमान से खफा हैं अनुराग!

अनुराग जब शो में थे, तब भी वो बिग बॉस के सामने भी खड़े हो जाते थे और अपनी बातों पर अड़े रहते थे। उन्होंने शो में रहकर मेकर्स पर इल्जाम भी लगाए। उन्होंने कहा कि घर के अंदर जितने सिलेब्रिटी (अंकिता और अन्य) हैं, उन्हें पहले बुलाया (टास्क के लिए) जाता है और बाहर के लोग भी आकर उनकी ही तारीफ करते हैं। इसके बाद वीकेंड का वार में सलमान ने उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का मौका दिया, लेकिन इसके बाद भी अनुराग की शिकायतें कम नहीं हुईं। उन्होंने ब्रो सेना (अपने फैंस) से लेकर उन्हें टारगेट करने तक की बात कही। शायद यही वजह रही कि वो फिनाले पर शो में नहीं आए या फिर मेकर्स ने उन्हें इनवाइट नहीं भेजा।

मुनव्वर के लिए हुए इमोशनल

अनुराग ने घर से बाहर आने के बाद मुनव्वर फारूकी का सपोर्ट किया। जब मुनव्वर ने ट्रॉफी जीत ली तो अनुराग भी इमोशनल हो गए। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि अभिषेक कुमार फर्स्ट रनरअप और मन्नारा चोपड़ा सेकेंड रनरअप रहीं। अंकिता लोखंडे टॉप 3 में अपनी जगह नहीं बना पाईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.