ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद टूट गए थे सलमान खान, रवि किशन ने बताया 'तेरे नाम' के वक्त किस हाल में थे भाई

Updated on 07-10-2023 03:33 PM

अभिनेता और राजनेता रवि किशन ने सलमान खान के बुरे वक्त के बारे में बताया। उस वक्त जब सलमान खान काफी शांत और गुमसुम रहा करते हैं। दरअसल रवि किशन और सलमान खान ने साथ में 'तेरे नाम' में काम किया था। 'राधे' बनकर एक्टर छा गए थे और फिल्म को खूब प्यार मिला था। अब रवि किशन ने इसी फिल्म का किस्सा शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार और शाहरुख खान को लेकरभी बात की है।

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के समय सलमान खान लो फेज से गुजर रहे थे। वह बहुत खोए-खोए रहते थे। यही वजह है कि 'तेरे नाम' में सलमान खान की परफॉर्मेंस भी बहुत गजब की निखर कर आई थी।
 

सलमान खान के बारे में क्या बोले रवि किशन

रवि किशन ने कहा, 'वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं। जब सलमान खान तेरे नाम कर रहे थे तो उनका लो फेज था। मैं उस वक्त उनकी जर्नी का गवाह रहा हूं। डेढ़ दो घंटा जिम किया करते थे। वह पूरा दिन शूटिंग करते थे और इसके बाद भी जिम के लिए समय निकालते थे।'

क्या ये थी सलमान खान के गुमसुम रहने की वजह

मालूम हो, 'तेरे नाम' साल 2003 में रिलीज हुई थी। साल 2002 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हुआ था। ये ब्रेकअप बहुत ही दर्दनाक तरह से हुआ था। दोनों की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर हुई थी।

शाहरुख और अक्षय के लिए क्या बोले रवि किशन

इसी इंटरव्यू में रवि किशन ने शाहरुख खान और अक्षय कुमार का भी जिक्र किया। अक्षय कुमार के साथ तो हालिया फिल्म 'मिशन रानीगंज' में भी वह नजर आए हैं। दोनों सुपरस्टार की तारीफ करते हुए रवि किशन ने कहा कि शाहरुख और अक्षय में काम का जुनून सवार होता है। शाहरुख खान तो 103 बुखार में भी सेट पर पसीना बहाते हैं। ये दो ऐसे एक्टर हैं जो काम के लिए जी सकते हैं मर सकते हैं।

'तेरे नाम' फिल्म के बारे में जानिए

'तेरे नाम' को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था जिसमें सलमान खान और भूमिका चावला लीड रोल में थीं। फिल्म में रवि किशन ने सपोर्टिंग रोल को प्ले किया था।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.