Salman Khan को फिर से धमकी, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को भी जान से मारने की कही बात, नोएडा से आरोपी गिरफ्तार

Updated on 29-10-2024 12:42 PM
सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान के साथ-साथ बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को भी धमकी मिली है। हालांकि, धमकी देने वाले को अब नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को नोएडा क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। उसका नाम गुरफान खान बताया जा रहा है और उम्र लगभग 20 साल है। NCP नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जो सलमान खान के दोस्त थे। बाबा सिद्दीकी को उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाद गोली मारी गई थी।

'एबीपी न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि जीशान खान को धमकी भरा फोन आया। धमकी देने वाले ने जीशान के साथ-साथ सलमान खान को भी धमकी दी। साथ ही पैसों की भी मांग की। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

25 अक्टूबर की शाम ऑफिस में फोन करके धमकी


बताया जा रहा है कि जीशान सिद्दीकी के ऑफिस में शुक्रवार, 25 अक्टूबर की शाम एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, और उसने धमकी दी।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से बवाल, सो नहीं पा रहे सलमान


मालूम हो कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की वजह सलमान खान से दोस्ती है। उधर, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने हाल ही बताया कि उनके पिता की हत्या से सलमान को गहरा सदमा लगा है। उनकी रातों की नींद उड़ चुकी है।

जीशान सिद्दीकी बोले- सलमान भाई सदमे में, रोजाना फोन करते हैं


जीशान ने बताया कि उनके पिता की हत्या को 16 दिन बीत चुके हैं, पर सलमान अब भी उनके परिवार के संपर्क में हैं। वह हर रात जीशान को फोन करके हालचाल लेते हैं। जीशान ने बताया कि सलमान और उनके पिता बाबा सिद्दीकी सगे भाइयों की तरह थे। पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान ने उनका और पूरे परिवार का साथ दिया है।

सलमान की सिक्योरिटी टाइट


जीशान सिद्दीकी ने कहा कि सलमान भाई मुझे हर रात फोन करके हालचाल लेते हैं। वो कहते हैं कि मैं सो नहीं पा रहा हूं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर सलमान को धमकी दी थी। इसके बाद से एक्टर की सिक्योरिटी और तगड़ी कर दी गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.