सलमान खान का संगीता बिजलानी के कारण पहली गर्लफ्रेंड से हुआ था ब्रेकअप, अरबाज ने बताया था कैसे आती गईं दूरियां

Updated on 10-05-2024 01:12 PM
सलमान खान 58 साल के हो चुके हैं पर आज भी सिंगल हैं और कुंवारे हैं। तीन दशक से भी लंबे करियर में उनका कई हीरोइनों के साथ अफेयर रहा और एक बार बात शादी तक भी पहुंची, पर कोई रिश्ता नहीं चला। लेकिन एक गर्लफ्रेंड के कारण सलमान का उनके पहले प्यार से रिश्ता टूट गया था। क्या आप जानते हैं कि सलमान खान का पहला प्यार कौन था? उनकी पहली गर्लफ्रेंड कौन थी, जिससे शादी होते-होते रह गई थी? यह थीं शाहीन जाफरी। अरबाज खान ने एक बार खुलासा किया था कि सलमान और शाहीन का ब्रेकअप संगीता बिजलानी के कारण हुआ था। कैसे और किस तरह ऐसी परिस्थितियां बनीं, यह भी अरबाज ने बताया था।

दरअसल हाल ही एक रेडिट यूजर ने Arbaaz Khan के एक पुराने इंटरव्यू के स्क्रीनशॉट शेयर किए। इसमें अरबाज ने Salman Khan की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी के बारे में बात की और बताया कि Sangeeta Bijlani उन दोनों के ब्रेकअप की वजह बनी थीं।

सलमान की दीवानी थीं लड़कियां, कॉलेज में शाहीन पर आया सलमान का दिल

अरबाज खान ने बताया कि लड़कियां स्कूल से ही सलमान खान की दीवानी थीं। जब वह कॉलेज में पहुंचे तो अनुराधा पटेल की बहन शाहीन जाफरी से सलमान की मुलाकात हुई। अरबाज के मुताबिक, शाहीन, सलमान से बहुत प्यार करती थीं। सलमान की कई और महिला दोस्त थीं, पर वह भी शाहीन पर फिदा थे और बेहद प्यार करते थे। लेकिन उनका रिश्ता सिर्फ तीन साल ही चल सका।

कियारा आडवाणी की मौसी हैं शाहीन

अरबाज ने बताया कि सलमान पर जैसा जादू शाहीन का रहा, वैसा किसी और का नहीं था। इससे पहले शाहीन जाफरी की भतीजी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बताया था कि उनकी मां ने सलमान खान को शाहीन से मिलवाया था। कियारा ने Feet Up with the Stars Season 2 में कहा था, 'उन्होंने मेरी मौसी शाहीन को उनसे (सलमान खान) मिलवाया। सलमान सर और शाहीन मौसी ने बहुत पहले एक-दूसरे को डेट किया था। यह उनका पहला रिश्ता रहा था।'

शाहीन की मां ने बताया था- घर का राशन भी लाते थे सलमान, था करीबी रिश्ता

वहीं, शाहीन की सौतेली मां भारती जाफरी ने एक अन्य इंटरव्यू में सलमान संग अपने और शाहीन के रिश्ते के बारे में बताया था। भारती ने कहा था कि उन्होंने सलमान को अपने परिवार का हिस्सा बनाकर रखा था। वह परिवार का सदस्य बन चुके थे और घर के कामों में भी मदद करते थे। वह घर का राशन भी खरीदकर लाते थे। इसी तरह शाहीन जाफरी को भी सलमान के परिवार ने कबूल कर लिया था। सलमान और शाहीन के साथ उनके परिवार का बॉन्ड देख लोग समझने लगे थे कि दोनों शादी कर लेंगे। पर ऐसा नहीं हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.