सलमान खान का 'सिंघम अगेन' में कैमियो कैंसिल! रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने शूट से पहले अचानक लिया फैसला: रिपोर्ट
Updated on
22-10-2024 05:11 PM
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' अगले महीने दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में सितारों की फौज है, जिसमें चुलबुल पांडे यानी सलमान खान को भी शामिल होना था। उनके कैमियो रोल की खूब चर्चा हो रही थी, लेकिन अब फैंस के लिए एक बुरी खबर है। लेटेस्ट रिपोर्ट बता रही हैं कि सुरक्षा कारणों से अब भाईजान इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे!
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, Salman Khan अब Singham Again फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। ये फैसला सलमान को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के बीच लिया गया है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
मुंबई में होनी थी शूटिंग, पर बाबा सिद्दीकी की हो गई हत्या
रिपोर्ट के मुताबिक, ' एक दिन की शूटिंग मुंबई के गोल्डन टोबैको में होनी थी, लेकिन बाबा सिद्दीकी की हत्या के कारण शूटिंग रद्द कर दी गई। इसके बाद रोहित और अजय ने इंटरनली बातचीत की और महसूस किया कि इस विवाद के बीच सलमान खान से शूटिंग करने का अनुरोध करना असंवेदनशील होगा। फिल्म अभी सेंसर बोर्ड के पास भी जानी है, इसलिए उन्होंने सलमान की गैर मौजूदगी के बिना ही इसे CBFC में सबमिट करने का फैसला किया है।' हालांकि, सूत्र ने बताया कि पोस्ट-क्रेडिट सीन में चुलबुल पांडे का बैकशॉट भी हो सकता है। हालांकि, ये अभी स्पष्ट नहीं है।
बाजीराव सिंघम के साथ होते चुलबुल पांडे!
सलमान खान ने 'चुलबुल पांडे' का किरदार 'दबंग' फिल्म और इसके सीक्वल में निभाया है। उनका अंदाज और स्वैग फैंस को बहुत पसंद है। चूंकि 'सिंघम अगेन' फिल्म कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है। इसमें सभी सितारे पुलिस के रोल में हैं। अजय अपना बाजीराव सिंघम का किरदार दोहरा रहे हैं तो दीपिका को 'लेडी सिंघम' बनी हैं। 'सिंबा' के इंस्पेक्टर संग्राम भालेराव यान रणवीर सिंह, 'सूर्यवंशी' के वीर सूर्यवंशी यानी अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में रोहित शेट्टी अपनी फिल्म में चुलबुल पांडे को भी कैमियो रोल के लिए लाना चाह रहे थे।
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बढ़ाई गई सलमान की सिक्योरिटी
12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर ने ली। सलमान के करीब रहने वाले लोगों को भी आगाह किया है। इस हमले के बाद सलमान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अब उनकी सिक्योरिटी में शेरा के साथ 40 गार्ड्स और Y+ के कमांडो तक शामिल हो गए हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…