सलमान खान की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan ने तीसरे दिन छुड़ाया छक्का, ईद के बाद बम्पर हुई कमाई

Updated on 24-04-2023 08:36 PM
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने रविवार को एक बार फिर छप्परफाड़ कमाई की है। 'किसी का भाई किसी जान' की फीकी एडवांस बुकिंग और धीमी शुरुआत ने एक बार जरूर सलमान खान के फैन्स को झटका दिया था। लेकिन ऐसा प्री-ईद र‍िलीज के कारण था। जबकि रिलीज के अगले ही द‍िन ईद से फिल्म मे बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार तेज कर ली है। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan ने वीकेंड पर रविवार को करीब 24.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन क‍िया है। इससे पहले शनिवार को भी फिल्‍म ने 24 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान स्टारर फिल्म ने पहले वीकेंड पर करीब 62.25 करोड़ कमा लिए हैं।


सलमान खान, पूजा हेगड़े, भूमिका चावला जैसे तमाम सितारों से सजी फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan की एडवांस बुकिंग उतनी अच्छी नहीं रही थी। लेकिन जैसा कि एक्सपर्ट्स का अनुमान था, सलमान की क्रेजी फैन फॉलोइंग का फिल्‍म को फायदा हुआ और सीधे टिकट खिड़की पर इसे बड़ा फायदा हुआ। शुक्रवार, 21 अप्रैल को प्री-ईद रिलीज और रमजान के कारण फिल्‍म की ओपनिंग उम्‍मीद से बेहद कम रही। लेकिन महामारी के बाद मॉर्निंग शोज में सबसे अध‍िक दर्शक बटोरने वाली यह पहली फिल्‍म बनी।

मास सर्किट्स में सलमान का दबदबा

'कि‍सी का भाई क‍िसी की जान' देश के तमाम मास सर्किट्स में बढ़‍िया ब‍िजनस कर रही है। द‍िल्‍ली-एनसीआर, महाराष्‍ट्र, यूपी, राजस्‍थान, पंजाब और यहां तक क‍ि न‍िजाम/आंध्र प्रदेश में भी फिल्‍म ने पहले वीकेंड में धमाल मचाया है। फैंस की भीड़ को देखकर लग रहा है कि अभी अगले कुछ दिनों तक सलमान की इस फिल्म का जादू बरकरार रहने वाला है। वैसे, यहां यह बताना भी बहुत जरूरी है कि फिल्म को न तो क्रिटिक्स से ज्यादा तारीफें मिली हैं और न ही आम पब्लिक से। हालांकि सलमान के डाय हार्ड फैन्स ईद पर अपने चहेते स्टार की फिल्म देखकर किसी भी तरह से बेहद खुश हैं। फरहाद सामजी के डायरेक्‍शन और स्‍क्रीनप्‍ले को क्रिटिक्स ने नापसंद किया और सोशल मीडिया पर एक्टर और उनकी इस फिल्म को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।

सिंगल स्क्रीन पर दिखा फिल्म का कमाल

हालांकि, सोमवार को फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में फिल्‍म का भविष्‍य साफ हो जाएगा। उम्मीद यही है क‍ि मेट्रो शहरों में नॉर्मल मंडे का असर रहेगा और इससे फिल्म की कमाई घटेगी। जबकि देश के बाकी इलाकों में ईद के तीन द‍िनों के सेलिब्रेशन का देखते हुए कमाई बेहतर होने की उम्‍मीद है। 'क‍िसी का भाई क‍िसी की जान' देशभर में 4500 स्‍क्रीन्‍स पर र‍िलीज हुई है। खासकर स‍िंंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स में सलमान का स्‍टाडरम कायम है।
हालांकि, फिल्म का भविष्य अगले कुछ दिनों की कमाई पर निर्भर करेगा। अगर फिल्म अगले कुछ दिनों तक अपने आंकड़े को बरकरार रखती है तो इसका फायदा ये होगा कि फिल्म कुछ वीक तक सिनेमाघरों में रौनक बनाए रखेगी। हालांकि, फिल्म जब पहले ही दिन रिलीज हुई तो लगा जैसे इसे काफी स्ट्रगल करना पड़ेगा, लेकिन शनिवार को बाजी पलट गई और Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan की कमाई में जबरदस्त उछाल आई। शनिवार और रविवार को हुई करीब 50 करोड़ से अधिक की कमाई ने इसे बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रहने का हेल्दी मौका दे दिया है।

फिल्म में वेंकटेश, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और पलक तिवारी जैसे कई कलाकार

बता दें कि फरहाद सामजी निर्देशित सलमान खान स्टारर इस फिल्म में वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जस्सी गिल, राघव जुयाल, स‍िद्धार्थ न‍िगम, जगपति बाबू और विजेंद्र सिंह के अलावा शहनाज गिल, पलक तिवारी, विनाली भटनागर जैसे नए कलाकार भी नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्‍म में भाग्‍यश्री का कैम‍ियो भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.