अनंत-राधिका की हल्दी में बदला सलमान खान के कुर्ते का रंग, वीडियो देख फैंस बोले- इन्हें शादी कर लेनी चाहिए
Updated on
09-07-2024 02:25 PM
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी खूब चर्चा में रही। इसमें कई सितारे शामिल होने के लिए पहुंचे। रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, सारा अली कान और अनन्या पांडे के अलावा सलमान खान भी इस समारोह में शामिल होते दिखाई दिए। हालांकि जब वह बाहर निकले तो उनका हुलिया कुछ और ही देखने को मिला, जिसके बाद उनके शादी की बातें फिर से शुरू हो गईं।
दरअसल, जब सलमान खान अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में पहुंचे थे तो उन्हें काले रंग के कुर्ते में देखा गया था। लेकिन जब वह बाहर आए तो उनके कुर्ता पूरा पीले रंग का हो चुका था। जिसके बाद पपाराजी ने उन्हें 'सिकंदर' कहकर बुलाना शुरू कर दिया। जिसकी शूटिंग वह कर रहे हैं।
सलमान खान के शादी की चर्चा
हल्दी सेरेमनी से बाहर आते हुए, सलमान खान काफी खुश दिखाई दे रहे थे। अब सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने अपने प्यारे भाईजान की शादी की बातें शुरू कर दी। एक फऐन ने लिखा, 'हल्दी लग गई बेबी को।' एक ने कहा, 'सलमान को अब जल्द ही शादी कर लेनी चाहिए।' एक ने कहा, 'क्या नजारा है। भाई, जल्दी से शादी कर लो।'
सलमान खान की आने वाली फिल्म
सलमान खान कान नाम कइयों से जुड़ा है। हाल ही में हुए एक प्री-वेडिंग फंक्शन में एक्टर को कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ देखा गया था। हालांकि वह अलग-अलग पहुंचे थे। लेकिन बाद में दोनों को मिलते-जुलते देखा गया था। एक्टर के काम की बात करें तो वह फिलहाल 'सिकंदर' की शूटिंग कर रहे हैं, जो अगले साल ईद पर रिलीज होगी। इसमें प्रतीक बब्बर, रश्मिका मंदाना और सत्यराज नजर आएंगे।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…