अनंत-राधिका के संगीत में नीता और मुकेश अंबानी के डांस के आगे सलमान-रणबीर भी पड़े फीके, बेटे-बहू संग जमाया रंग
Updated on
06-07-2024 02:00 PM
देश के नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया। उन्होंने अपने चारों पोते-पोतियों के साथ दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस दी, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों बच्चों के साथ एक कार में सवार दिखाई दे रहे हैं और मोहम्मद रफी के गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं।
साल 1968 में फिल्म आई थी 'ब्रह्मचारी'। इसमें शम्मी कपूर अहम भूमिका में थे। इसका ही गाना था, 'चक्के पे चक्का', जिस पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी लिप-सिंक करते हुए एक पुरानी खुली छत वाली कार चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पोते-पोतियां- पृथ्वी, आदिया, कृष्णा और वेद- कार में गुब्बारों से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पोते-पोतियों के साथ मुकेश-नीता का वीडियो
मुकेश और नीता अंबानी के पोते-पोतियों में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बच्चे पृथ्वी और वेद, तथा ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के जुड़वां बच्चे कृष्णा और आदिया शामिल हैं। इनके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरा परिवार स्टेज पर शाहरुख खान की फिल्म के गाने 'ओम शांति ओम' के टाइटल ट्रैक पर खूबसूरत डांस करता नजर आ रहा है।
12 जुलाई को होनी है राधिका-अनंत की शादी
शुरुआत मुकेश-नीता अंबानी के बड़े बेटे और दामाद करते हैं। फिर स्टेज पर बेटी और बहू की एंट्री होती है। नीता आती हैं, मुकेश आते हैं। और अंत में आते हैं अनंत और राधिका। ये सभी ऐसा डांस करते हैं कि देखकर चेहरे खिल उठते हैं। बता दें कि इनकी शाजी 12 जुलाई को होनी है लेकिन 2 जुलाई से ही शादी से जुड़ी रस्में हो रही हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…