बिग बी और अभिषेक को गले लगाते दिखे सलमान कुछ देर बात भी करते नजर आए

Updated on 22-12-2023 02:35 PM

बीते गुरुवार यानी 21 दिसंबर को प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी में सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान समेत कई सेलेब्स ने शिरकत की थी।

इस पार्टी में जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें बिग बी और अभिषेक बच्चन को सलमान गले लगाते नजर आए हैं। ये देख सभी हैरान है।

वीडियो में देखा गया है कि बिग बी और अभिषेक बच्चन, आनंद पंडित के साथ स्टेज पर खड़े थे। दूसरी तरफ सोनू निगम परफॉर्म कर रहे थे। तभी सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला उनसे मिलने स्टेज पर गए। वहां पर सलमान ने पहले आनंद पंडित को गले लगाया फिर बिग बी से गले मिले। उसके बाद उन्होंने अभिषेक को भी गले लगाया। कुछ देर तक दोनों ने बातचीत भी की।

यह पहला मौका नहीं है कि जब सलमान ने अभिषेक को गले लगाया है। करीब 10 साल पहले हुए गिल्ड अवॉर्ड में ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। इस सेरेमनी में अभिषेक के साथ सलमान ने शाहरुख को भी गले लगाया था। ये पल तब भी खास था क्योंकि उन दिनों सलमान और शाहरुख के बीच मनमुटाव चल रहा था।

2001 में हुआ था सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप
फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर सलमान खान और ऐश्वर्या के बीच करीबियां बढ़ीं। फिल्म में उनके ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों ने 2001 में अलग होने का फैसला किया। ऐसी खबरें आई थीं कि ब्रेकअप के वक्त सलमान और ऐश्वर्या के बीच काफी झगड़ा हुआ था।

सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबरॉय के साथ जुड़ा था। हालांकि, उनका ये रिश्ता भी खत्म हो गया। फिर फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या एक दूसरे को पसंद करने लगे। इससे पहले भी दोनों एक दूसरे को जानते थे, लेकिन गुरु की शूटिंग के वक्त दोनों को एक दूसरे को करीब से जानने का मौका मिला। इसके बाद दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली। शादी के कुछ साल बाद उन्होंने बेटी आराध्या को जन्म दिया था।

ऐश्वर्या के साथ शादी के बाद अभिषेक को सलमान से दूर ही देखा गया है। बच्चन परिवार से सिर्फ बिग बी ही हैं, जिनके साथ सलमान प्रोफेशनली अच्छा बाॅन्ड शेयर करते हैं।

आनंद पंडित बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने प्यार का पंचनामा, सत्यमेव जयते और टोटल धमाल जैसी फिल्में बनाई हैं। बीते शनिवार उन्होंने अपने बर्थडे के मौके पर ग्रेंड पार्टी होस्ट की।आइए देखते हैं पार्टी में कौन-कौन से सेलेब्स शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.