सलमान की Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan मंगलवार को पड़ गई सुस्त, लेकिन सामने आ रहा कमाई का एक बड़ा मौका

Updated on 26-04-2023 07:43 PM
सलमान खान की इस साल ईद रिलीज़ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की कमाई पर मेकर्स और फैन्स दोनों की नजरें टंगी हैं। सलमान खान का स्वैग ही था जिनके दम पर फिल्म की कहानी कमजोर होने के बावजूद भी वीकेंड पर धमाल मचा गई। इसके बाद सबसे जरूरी था पहला सोमवार, जब ये देखना था कि Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan में कितना दम है। हालांकि, फर्स्ंट मंडे वाले टेस्ट में सलमान खान के अलावा ढेर सारे सितारों से सजी ये फिल्म पास भी हो गई, लेकिन मंगलवार को कमाई लुढ़क गई है। हालांकि, आनेवाले वीकेंड को लेकर फिल्म से काफी उम्मीदें हैं जो कि बड़ा हॉलिडे वीकेंड होनेवाला है।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 5: सलमान खान, पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, भाग्य श्री, पलक तिवारी, शहनाज गिल, जस्सी गिल, वेंकटेश जैसे की सारे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी कमाई डबल डिजिट में हो सकती है। हालांकि, ऐसा हुआ लगी हैं और कमाई का आंकड़ा काफी नीचे आ लुढ़का है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट में फिल्म की मंगलवार की कमाई को लेकर शुरुआती आंकड़े शेयर किए गए हैं। बताया गया है कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने पांचवें दिन मंगलवार को महज 6.5 करोड़ रुपये ही अपनी झोली में झटक पाई है। कमाई में ये करीब 30 % का ड्रॉप है जो यकीनन मेकर्स के लिए चिंताजन साबित हो सकता है।

सबसे अधिक असर मल्टिप्लेक्स पर

इस रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सलमान खान की इस फिल्म की कमाई पर सबसे अधिक असर मल्टिप्लेक्स में हुआ है। यहां वर्किंग डेज़ के बावजूद सोमवार को ईद का असर दिखा था और फिल्म ने अच्छी-खासी कमाी कर डाली। ये संभव है कि बिहार और यूपी के मुस्लिम आबादी वाले इलाकों के सिंगल स्क्रीन्स थिएटरों में अधिक कलेक्शन नजर आए।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Tuesday Collection:
ओवरऑल फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने कुछ पांच दिनों में करीब 78 करोड़ से कुछ अधिक की कमाई की है । ऐसा लग रहा है कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले वीक में सलमान की ये फिल्म 87-88 करोड़ के आसपास पहुंचेगी। माना जा रहा है कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार के अलावा फिल्म को 1 मई के हॉलिडे का भी भरपूर फायदा मिल सकता है और फिल्म की कमाई अच्छी साबित हो सकती है।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan WorldWide Collection:
यहां बताते चलें कि सलमान खान की इस फिल्म ने दुनिया भर में सोमवार तक यानी चार दिनों में 126 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.