सातवें दिन और गिर गई सलमान की Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan की कमाई, 'ट्यूबलाइट' से भी कम हुआ कलेक्‍शन

Updated on 28-04-2023 07:35 PM
सलमान खान की फिल्‍म 'क‍िसी का भाई क‍िसी की जान' का हाल बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत अच्‍छा नहीं है। फरहाद सामजी के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म की कमाई ईद के जश्‍न के बाद हर दिन गिरती जा रही है। आलम यह है कि सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा होने के बावजूद यह फिल्‍म भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन नहीं कर पाई है। 'क‍िसी का भाई किसी की जान' का हाल सलमान की 2017 में रिलीज फिल्‍म 'ट्यूबलाइट' से भी बुरा है। 'ट्यूबलाइट' भी ईद पर रिलीज हुई थी और इसने पहले हफ्ते में 102.57 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। लेकिन 'किसी का भाई किसी की जान' पहले हफ्ते में महज 85.50 रुपये की कमा सकी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि बीते 13 साल में यह सलमान खान की सबसे कमजोर फिल्‍म साबित हो रही है।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 7: 'किसी का भाई किसी की जान' साल 2014 में रिलीज थाला अजित की फिल्‍म 'वीरम' का हिंदी रीमेक है। बुधवार को इस फिल्‍म की कमाई में मंगलवार के मुकाबले करीब 30% की गिरावट दर्ज की गई थी। जबकि गुरुवार को इसकी कमाई बुधवार के मुकाबले 17% और गिर गई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 7वें दिन 'किसी का भाई किसी की जान' ने करीब 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह 7 दिनों में कुल कमाई 85.50 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्‍म का बजट 150 करोड़ रुपये है। ऐसे में हिट का टैग लेने के लिए फिल्‍म को कम से कम 155 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई करनी होगी। फिल्‍हाल कमाई की जो रफ्तार है, 100 करोड़ क्‍लब में पहुंचने के लिए भी फिल्‍म को दूसरे वीकेंड का इंतजार करना होगा।

100 करोड़ के लिए अब वीकेंड का इंतजार, 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 2' से जरा-सा खतरा

सलमान खान के अलावा इस फिल्‍म में लंबी चौड़ी स्‍टार कास्‍ट है। पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, राघव जुयाल, जस्‍सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, विनाली भटनागर और भूमिका चावला के अलावा फिल्‍म में व‍िजेंद्र सिंह और अभ‍िमन्‍यु सिंह भी हैं। फिल्‍म की कमाई के लिए अच्‍छी खबर यह है कि शनिवार और रविवार के बाद जहां इसे सोमवार, 1 मई को भी मजदूर दिवस की छुट्टी का फायदा मिल सकता है, वहीं शुक्रवार को रिलीज हो रही मण‍िरत्‍नम की 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 2' के कारण कमाई पर थोड़ा असर भी पड़ने वाला है। हालांकि, इसके अलावा शुक्रवार को रिलीज हो रही नमाशी चक्रवर्ती की डेब्‍यू फिल्‍म 'बैड बॉय' में वो दम नहीं दिख रहा कि यह सलमान की फिल्‍म के कलेक्‍शन पर असर डाल सके।

100 करोड़ क्‍लब में होगी सलमान खान की लगातार 16वीं फिल्‍म

देशभर में 'किसी का भाई किसी की जान' 4500 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई थी। लेकिन शुक्रवार को दो नई फिल्‍मों के कारण इसके स्‍क्रीन की संख्‍या भी कम होंगी। इस फिल्‍म का हाल बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत हद तक होली पर रिलीज हुई 'तू झूठी मैं मक्‍कार' जैसा है। दोनों फिल्‍मों का बजट भी एक जैसा है। 'क‍िसी का भाई किसी की जान' अपने दूसरे वीकेंड में 100 करोड़ क्‍लब में आसानी से एंट्री कर लेगी। इस तरह सलमान खान की यह लगातार 16वीं फिल्‍म होगी जो 100, 200 या 300 करोड़ क्‍लब का हिस्‍सा हैं।

यूपी-बिहार और निजाम के सिंगल स्‍क्रीन्‍स से बढ़‍िया कमाई

'किसी का भाई किसी की जान' का बिजनस सबसे अध‍िक बड़े शहरों के मल्‍टीप्‍लेसेज में बिगड़ा है। जबकि सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स में फिल्‍म का जलवा अभी भी ओपनिंग डे की तरह है। यूपी-बिहार के अलावा निजाम/आंध्र प्रदेश के मास सक्रिट्स में भी फिल्‍म अच्‍छी कमाई कर रही है। हालांकि, यह इतनी ज्‍यादा भी नहीं है कि बड़े शहरों के बिगड़े ब‍िजनस की भरपाई कर सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.