सलमान की ‘टाइगर 3’ की शूटिंग अब तुर्की में होगी

Updated on 04-09-2021 11:55 PM
मुंबई । बालीवुड एक्टर सलमान खान की ‘टाइगर 3’ की शूटिंग अब तुर्की में होगी। सलमान फिल्म की शूटिंग इस्तांबुल  में करेंगे। उधर रोमानिया में रह रहीं उनकी अच्छी दोस्त यूलिया वंतूर  भी वहां पहुंच गई हैं। सलमान खान की ‘राधे’ से बॉलीवुड सिंगिंग करियर की शुरुआत करने वाली यूलिया ने भी तुर्की शहर में अपने होटल के कमरे से एक वीडियो साझा किया है।
इससे पहले सलमान खान और कैटरीना कैफ ने ‘एक था टाइगर’ की शूटिंग तुर्की में करीब चार लोकेशंस पर की थी। इंट्रोडक्टरी सीन इस्तांबुल के मेडेन टॉवर और अंताल्या के मार्डन पैलेस में शूट किया गया था जो यूरोप का सबसे महंगा लग्जरी होटल है।हाल ही में रूस में शूट कर रहे सलमान खान अपने फैंस के साथ बड़े प्यार और सहजता के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए थे।वहीं एक और वीडियो में सलमान को अपने रूसी प्रशंसकों का अभिवादन करते देखा गया था।सलमान खान जब से रूस पहुंचे हैं, तबसे उनकी फैंस के साथ कई तस्वीरें वायरल हुई थी। खबरों के अुनसार, ‘टाइगर 3’ में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी नजर आने वाले है।हालांकि, इमरान खान ने हाल ही में कहा कि वह सलमान खान के साथ कोई मूवी नहीं कर रहे हैं।इमरान इस प्रोजेक्ट को डिस्क्लोज नहीं करना चाहते या सच में वो भाईजान के साथ कोई मूवी नहीं कर रहे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।यश राज फिल्म्स की एक्शन-थ्रिलर में सलमान और कैटरीना एक बार फिर जासूस एजेंट के रूप में नजर आएंगे।
‘टाइगर 3’ के सेट से हाल ही में कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें सलमान खान अलग ही लुक में नजर आ रहे थे।सलमान कुछ दिन पहले अपनी को-स्टार कैटरीना कैफ के साथ रूस गए थे।उन्हें ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। बता दें ‎कि रुस के सेंट पीटर्सबर्ग में पांच दिन का शेड्यूल पूरा करने के बाद सलमान खान और उनकी पूरी टीम तुर्की में शूटिंग करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.