Samantha ने चिट्टीबाबू के कान के बालों का उड़ाया था मजाक, निर्माता बोले- उन्होंने मेरे शरीर के बाल भी देखे हैं

Updated on 28-04-2023 07:45 PM
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के चाहने वाले लाखों-करोड़ों में हैं। सामंथा 28 अप्रैल को अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं। कुछ दिन पहले से ही साउथ फिल्ममेकर चिट्टीबाबू और सामंथा के बीच इंटरनेट पर कहा-सुनी लगी हुई है। दोनों ने एक-दूसरे के बारे में काफी कुछ बोला है। हालांकि, पहले चिट्टीबाबू ने ही ये सब शुरू किया और जब सामंथा ने उसका जवाब दिया, तो एक बार फिर चिट्टी ने इस पर कुछ कहा है। कुछ दिन पहले चिट्टीबाबू ने समांथा रुथ प्रभु की यह कहते हुए आलोचना की थी कि उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'शाकुंतलम' के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद स्टार एक्ट्रेस के रूप में उनका करियर खत्म हो गया है। उनके कमेंट के बाद, सामंथा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में चिट्टीबाबू पर कटाक्ष किया था। अब, निर्माता ने एक बार फिर सामंथा को उनके पोस्ट को लेकर निशाना बनाया है।

अपने पहले के इंटरव्यू में Chittibabu ने कहा था कि Samantha Ruth Prabhu अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए घटिया हथकंडे अपना रही थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि शाकुंतलम में उन्हें लीड रोल प्ले करते हुए देखकर वह हैरान थे

सामंथा ने ली थी चुटकी

उनके इस बयान के बाद सामंथा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि 'कैसे लोगों के कान से बाल उगते हैं। Google पर खोज रही थी और इंटरनेट से पता चला कि यह टेस्टोस्टेरोन में बढ़ोतरी के कारण होता है।' कई लोगों ने अनुमान लगाया कि यह एक मजाक था, जो सामंथा ने चिट्टीबाबू के बयान के बाद किया।

चिट्टीबाबू ने सामंथा पर किया पलटवार

सामंथा के ताने का जवाब देते हुए चिट्टीबाबू ने एक नए इंटरव्यू में कहा, 'उसने देखा है कि मेरे कान के बाल और मेरे शरीर के कई हिस्सों में बाल बढ़ते हैं और मुझे इसकी पढ़ाई करने और रिपोर्ट करने में कोई आपत्ति नहीं है।' उन्होंने सामंथा के बारे में अपने पहले के बयान को भी साफ किया और कहा कि उनका मतलब यह था कि एक्ट्रेस अब युवा किरदार निभाने के लिए सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सामंथा 18-20 साल की नहीं है, जो उन्हें शकुंतला के रोल के लिए चुना गया। उनके ग्लैमरस दिन खत्म हो गए हैं और अब साइड रोल्स में जाने का समय है। उन्होंने यह भी कहा कि सामंथा सच्चाई स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।

सामंथा की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट पर सामंथा रुथ प्रभु अगली बार एक रोमांटिक फिल्म 'कुशी' में विजय देवरकोंडा के साथ और वरुण धवन के साथ एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' में दिखाई देंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.