सामंथा की 'शाकुंतलम' का पहले दिन हुआ 'यशोदा' जैसा हाल, Dasara की हालत सुस्त
Updated on
15-04-2023 07:49 PM
सामंथा रुथ प्रभु की 'शाकुंतलम' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। महाकवि कालिदास की रचना 'अभिज्ञान शाकुंतलम' से प्रेरित इस फिल्म को सिनेमाघरों में एवरेज रेस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुछ ऐसा ही हाल सामंथा की पिछली रिलीज 'यशोदा' का भी था। साल 2022 में रिलीज 'यशोदा' ने ओपनिंग डे पर 3.06 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरी ओर, नानी की 'दसारा' की हालत भी अपने तीसरे हफ्ते में सुस्त हो गई है। रिलीज के 17वें दिन शुक्रवार को इस फिल्म ने महज 44 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

शाकुंतलम ने पहले दिन हिंदी में कमाए सिर्फ 40 लाख रुपये
फिल्मों के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट sacnilk के मुताबिक, 'शाकुंतलम' ने ओपनिंग डे पर तेलुगू वर्जन से 2.43 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि हिंदी वर्जन से इसने महज 40 लाख रुपये कमाए हैं। इसके अलावा तमिल से 15 लाख रुपये और मलयालम से 2 लाख रुपये की कमाई हुई है। 'शाकुंतलम' की कमाई शनिवार और रविवार को वीकेंड के कारण बढ़ेगी। लेकिन फिल्म को आगे टिकने के लिए कमाई की रफ्तार बढ़ानी होगी। सामंथा की पिछली रिलीज 'यशोदा' ने भी बॉक्स ऑफिस पर इसी तरह 3.06 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। नवंबर 2022 में रिलीज उस फिल्म ने लाइफटाइम 20 करोड़ रुपये कमाए थे। उम्मीद यही थी कि इसकी तुलना में 'शाकुंतलम' बेहतर स्थिति में रहेगी।
'दसारा' ने 17 दिनों में कमाए 77.75 करोड़ रुपये
Dasara Box Office Collection: दूसरी ओर, नानी की फिल्म 'दसारा' अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गई है। सिनेमाघरों में 30 मार्च को 'भोला' के साथ रिलीज हुई इस तेलुगू फिल्म ने 17 दिनों में 77.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह नानी की पहली पैन इंडिया फिल्म है, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस को निराश किया है। हिंदी वर्जन में यह फिल्म हर दिन 4-5 लाख रुपये ही कमा पा रही है। 'दसारा' की सबसे अधिक कमाई तेलुगू वर्जन से हो रही है। हालांकि, अब यहां भी रफ्तार थक चुकी है। शुक्रवार को 17वें दिन 'दसारा' ने तेलुगू वर्जन से 38 लाख रुपये कमाए हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…