सामंड्स और क्लार्क की दोस्ती आईपीएल से टूटी

Updated on 01-05-2022 10:19 PM

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू सामंड्स ने कहा है कि आईपीएल से कई बार दोस्ती भी टूट जाती है। सामंड्स ने कहा कि आईपीएल के कारण ही साथी खिलाड़ी रहे माइकल क्लार्क से उनके संबंध खराब हुए हैं। सायमंड्स के अनुसार आईपीएल में जब उन्हें बड़ी रकम मिली थी तभी से  क्लार्क उनसे दूर होते चले गये। आईपीएल के पहले सीजन 2008 की नीलामी में सायमंड्स को डेक्कन चार्जर्स ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा था।

गौरतलब है कि सायमंड्स और क्लार्क ने साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेब्यू किया था और एकसाथ खेलते-खेलते दोनों की दोस्ती भी गहरी होती चली गई थी पर साल 2008 में इनकी दोस्ती में दरार गयी जिससे आपसी संबंध खत्म हो गये।  सायमंड्स ने कहा कि हम एकसाथ खेलते-खेलते दोस्त बन गए थे. जब क्लार्क टीम में आए तो मैं उनके साथ बल्लेबाजी करता था और टीम में उनका ध्यान भी रखता था। इसी वजह से हमारे बीच एक रिश्ता सा बन गया था। सायमंड्स ने कहा, मैथ्यू हेडन ने तब मुझसे कहा थामुझे लीग में खेलने के लिए जब से अधिक पैस मिला तभी से कई साथी खिलाड़ियों को उनसे जलन होने लगी। उसी दौरान क्लार्क के साथ उनके संबंध खराब होने शुरु हो गये।

इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने आगे कहा, पैसा कई मजेदार चीजें कर सकता है। यह अच्छा भी होता है पर कई  लेकिन कई बार यह ज़हर का काम भी करता है और मेरा मानना है कि मेरी और क्लार्क की दोस्ती में पैसों ने जहर घोलने का काम किया हालांक मैं आज भी क्लार्क की काफी इज्जत करता हूं, तो इस बारे में और ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा कि तब हमारे बीच क्या हुआ था और किसने क्या कहा था? उसके साथ मेरी दोस्ती अब नहीं रही और मैं इससे सहज हूं, लेकिन मैं यहां बैठकर किसी पर आरोप नहीं लगा रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.