सैमसन टीम इंडिया में वापसी के अवसर खो रहे : बिशप

Updated on 27-04-2022 09:05 PM

मुंबई   वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने कहा है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के पास इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बेहतर प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी का दावा पेश करने का अवसर था पर वह इसमें विफल रहे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन निरंतरता की कमी के कारण अब भी टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाये हैं।

 बिशप ने कहा, ‘जब प्रमुख बल्लेबाज जोस बटलर जल्दी आउट हो गये थे तब सैमसन के पास बड़ा स्कोर बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए अपना दावा पेश करने का अवसर था पर वह उसका उपयोग नहीं कर पाये। इस पूर्व तेज गेंदबाज ने माना कि जब सैमसन लय में रहते हैं तो उनका खेल शानदार होता है पर वह अपने खेल में निरंतर बनाये नहीं रख पाते। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत की ओर से अंतिम बार टी20 मैच फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

बटलर आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में जल्दी आउट हो गए थे और ऐसे में सैमसन के पास रन बनाकर अपने को साबित करने का अच्छा अवसर था। वह लय में भी दिख रहे थे पर 27 रन बनाने के बाद श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा की गेंद पर अपना संयम खो बैठे और रिवर्स स्वीप लगाकर आउट हो गये। बिशप ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि संजू फॉर्म में नहीं है पर वह आसानी से अपना विकेट खो रहे हैं।

 मैं सैमसन के खेल को पसंद करता हूं पर वह शॉट चयन के कारण अपनी अच्छी फॉर्म कायम नहीं रख पाते हैं।वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी को लगता है कि सैमसन को बल्लेबाजी नजर आती है, ऐसे में वह कुछ अलग करने का प्रयास करते हुए  एकसाथ ही बहुत सी चीजें आजमाने का प्रयास करते हुए अपना विकेट खो देते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.