'भाबी जी घर पर हैं' के सानंद वर्मा ने सुनाया यौन शोषण का किस्सा- मैं 13 साल का था, वो दर्द दिमाग से नहीं जाता
Updated on
04-04-2024 05:07 PM
'भाबी जी घर पर हैं' में अनोखे लाल के किरदार में नजर आनेवाले सानंद वर्मा के साथ बचपन में कुछ ऐसा हुआ, जिसे वो आज तक भुला नहीं पाए हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया है कि जब वह 13 साल के थे तो किसी शख्स ने उनके साथ यौन शोषण करने की कोशिश की थी। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर बातें करते हुए उस भयानक किस्से को याद किया है।
टाइम्स नाउ से बातचीत में सानंद वर्मा ने टीनेज में अपने साथ हुई घटना का किस्सा सुनाया जिसे वो आज तक भुला नहीं पाए हैं। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके साथ यौन शोषण की घटना क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा, 'मैं 13 साल का था और मेरा सपना क्रिकेटर बनना था। मैंने पटना (बिहार) में क्रिकेट के लिए ट्राई किया। हम गरीब थे लेकिन मेरे पिताजी ने वाइट पैंट, शर्ट और सस्ते बैट का इंतजाम मेरे लिए कर दिया।'
'मैं इस वजह से काफी डर गया था और वहां से भाग गया'
उन्होंने आगे कहा, 'एक बड़ा आदमी था और उसने मुझे सेक्शुअली हैरेस करने की कोशिश की। मैं इस वजह से काफी डर गया था और वहां से भाग गया। इसके बाद से मैंने कभी क्रिकेट के बारे में नहीं सोचा।' एक्टर ने बताया कि ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव था।
'ये वो दर्द होता जो दिमाग से कभी जाता नहीं'
हालांकि एक्टर ने ये भी बताया कि उनके साथ जो ये घटना हुई उससे वह और मजबूत बन गए। उन्होंने कहा कि यौन शोषण बच्चों के दिमाग में बैठ जाता है और ये वो दर्द होता जो दिमाग से कभी जाता नहीं है। वह बोले- जब कोई इंसान इस दर्द को झेल लेता है तो मजबूत बन जाता है।
'एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी ये चीजें जरूर होती हैं'
उन्होंने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर भी बातें की और कहा- एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी ये चीजें जरूर होती हैं लेकिन सौभाग्य से मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने ये जरूर बताया कि कई लोगों ने उनके साथ अपने भयानक अनुभवों का किस्सा शेयर किया है जो होना नहीं चाहिए था।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…