आदिल हुसैन पर संदीप रेड्डी वांगा का पलटवार- तुम्हारी लालच, तुम्हारे पैशन से बड़ी है, AI से बदल देंगे चेहरा!
Updated on
18-04-2024 05:37 PM
'एनिमल' फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक्टर आदिल हुसैन की 'कबीर सिंह करने का अफसोस' वाली टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मालूम हो कि आदिल 'कबीर सिंह' फिल्म का हिस्सा थे। उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि ये एकमात्र फिल्म है, जिसका हिस्सा होने पर उन्हें पछतावा है। अब इस बयान पर पलटवार करते हुए फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने क्या जवाब दिया है, आइये जानते हैं।
Adil Hussain के इस दावे के बाद डायरेक्टर Sandeep Reddy Vanga ने अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर करारा जवाब दिया। उन्होंने आदिल के इस बयान की निंदा करते हुए ट्विटर (अब एक्स) पर लिखा, '30 फिल्मों में आपके 'भरोसे' ने आपको उतना फेम नहीं दिलाया, जितना एक ब्लॉकबस्टर फिल्म में आपके 'अफसोस' ने दिलाया।' इसी के साथ उन्होंने आदिल का वो क्लिप भी शेयर किया है, जिसमें वो इंटरव्यू दे रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा ने आगे लिखा, 'मुझे तुम्हें कास्ट करने का अफसोस है, ये जानते हुए कि तुम्हारा लालच तुम्हारे जुनून से बड़ा है। अब मैं आपके चेहरे को AI की मदद से बदलकर आपको शर्मिंदगी से बचाऊंगा। अब ठीक से मुस्कुराएं।'
आदिल हुसैन ने क्या कहा था?
आदिल हुसैन ने एपी पॉडकास्ट में स्वीकार किया कि 'कबीर सिंह' उनके करियर की एकमात्र फिल्म है, जिसे उन्होंने बिना स्क्रिप्ट या ऑरिजनल फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' देखे बिना किया। 'अर्जुन रेड्डी' में विजय देवरकोंडा तो 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर लीड रोल में थे। सीनियर एक्टर ने खुलासा किया, 'मै तब किसी और काम में बिजी थी, जब मुझे इस फिल्म का ऑफर आया था। मैं ये फिल्म नहीं करना चाहता था, इसलिए मैंने अपने मैनेजर से कहा कि ज्यादा पैसे मांग लो, ताकि वो खुद मना कर दें, लेकिन वो तैयार हो गए। मैंने फिल्म का जो सीन किया, वो अच्छा था, इसलिए मुझे लगा कि फिल्म भी अच्छी होगी, लेकिन जब मैं अपने करीबी के साथ थिएटर गया तो बहुत शर्मिंदा हुआ। हम दोनों 20 मिनट भी वहां नहीं बैठ सके। मैं अपनी बीवी को भी ये फिल्म देखने के लिए नहीं कह सका, क्योंकि वो नाराज होतीं।'
'उलझ' फिल्म में नजर आएंगे आदिल
बता दें कि आदिल हुसैन को अगली बार 'उलझ' फिल्म में देखा जाएगा। इसमें जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यूज भी हैं।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…