कैरी बैग की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं सारा अली खान, ट्रोलर्स ने निशाने पर लिया

Updated on 25-06-2022 11:23 PM

मुंबई सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। स्टाइल और खूबसूरती के साथ वह फिटनेस का भी बेहद ख्याल रखती हैं। वह डेली जिम जाकर पसीना बहाती हैं, ताकि अपनी फिगर को मेनटेन रख सकें। सोशल मीडिया पर सारा को जहां लोग प्यार देते हैं, वहीं, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो उन्हें आए दिन ट्रोल कर देते हैं। हाल ही में एक बार फिर सारा ट्रोल्स के निशाने पर गईं।


सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज भी खूब वायरल होते रहते हैं। हाल ही में अपने हॉट पैंट को लेकर ट्रोल हुईं सारा एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर गईं। इस बार वह अपने कपड़ों या स्टाइल को लेकर नहीं, बल्कि कैरी बैग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं। दरअसल, बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस, पर्पल टीशर्ट, ऑरेंज शॉर्ट्स, मैचिंग स्लीपर्स और कस्टमाइज्ड बैग लिए जिम पहुंचती देखी जा रही हैं।


उन्होंने आंखों में चश्मा लगाया है और बालों को खोलकर हाथ में बोतल ले रखी है। सारा ने जो बैग कैरी किया है, उसी बैग के कारण वह ट्रोल हो रही हैं। सारा को देख सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस का बैग खाली है और सिर्फ स्टाइल के लिए उसे लेकर घूम रही हैं। एक यूजर ने लिखाबैग खाली है, लेकिन शो-ऑफ पूरा करना है। एक दूसरे यूजर ने लिखा खाली बैग की जरुरत क्या था, घर में ही छोड़ आतीं, इतना दिखावा भी ठीक नहीं है। एक अन्य ने लिखा ऐसा झोला हम सब्जी लाने के लिए यूज करते हैं, लेकिन इंडस्ट्री में ये फैशन होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा ये सब बस खाली बैग लेकर घूमती रहती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.