Rajinikanth के हाथ में सिगरेट देख भड़क जाते थे Sarath Babu, दोस्‍त को यादकर थलाइवा की आंखों में आए आंसू

Updated on 24-05-2023 08:03 PM
सरथ बाबू के निधन ने साउथ इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री को गहरा झटका दिया है। बीते सोमवार को 71 साल की उम्र में सरथ बाबू ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक महीने से हैदराबाद के अस्‍पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती सरथ बाबू जिंदगी से जंग लड़ रहे थे। वह सेप्सिस से पीड़‍ित थे और इस कारण मल्‍टीपल ऑर्गन फेलियर ने उनकी जान ले ली। दिग्‍गज एक्‍टर को याद करते हुए उनके दोस्‍त और सुपरस्‍टार रजनीकांत मंगवार को इमोशनल हो गए। रजनीकांत ने बताया कि सरथ बाबू को अपने दोस्‍त का सिगरेट पीना बिल्‍कुल पसंद नहीं था। उन्‍होंने न सिर्फ थलाइवा को सिगरेट छोड़ने की सलाह दी थी, बल्‍क‍ि जब कभी वह रजनीकांत को ऐसा करते देखते, उनके हाथ से स‍िगरेट छीन लेते।

मंगलवार को Rajinikanth सरथ बाबू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। तब उनकी आंखें नम हो गईं। उन्‍होंने कहा, 'वह मेरी सिगरेट पीने की आदत से बहुत खफा होते थे। इसलिए मैंने तय किया था कि सम्‍मान में मैं उनके सामने कभी धूम्रपान नहीं करूंगा।' रजनीकांत ने बताया कि वह सरथ बाबू को एक्‍टर बनने के पहले से जानते थे। थलाइवा ने कहा, 'वह एक बहुत ही अच्छे इंसान और उससे ही बेहतरीन दोस्त थे। उनके चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान रहती थी।'

रजनीकांत बोले- सरथ बाबू को कभी गुस्‍से में नहीं देखा

Sarath Babu का जिक्र करते हुए रजनीकांत ने कहा, 'मैंने कभी उन्‍हें सीरियस होते या गुस्‍से में नहीं देखा। आप सभी जानते हैं कि मैंने उनके साथ जितनी भी फिल्में कीं, वे बहुत बड़ी हिट रहीं- मुल्लुम मलारुम, मुथु, अन्नामलाई और वेलाइक्करन। उनके मन में मेरे लिए बहुत प्यार और स्नेह था... वह हमेशा मेरे धूम्रपान करने पर पछतावा करते थे। मुझसे कहते थे कि लंबा जीना है तो इसे छोड़ना होगा। अगर वह मुझे धूम्रपान करते हुए देखते, तो सिगरेट छीन लेते और उसे बुझा देते। इसलिए, मैंने भी सम्‍मान में यह फैसला किया था कि उनके सामने कभी धूम्रपान नहीं करूंगा।'

'अन्‍नमलाई' की शूटिंग के दौरान सरथ बाबू ने लाकर दी थी सिगरेट

हालांकि, रजनीकांत ने यह भी बताया कि 'अन्‍नामलाई' में एक सीन की शूटिंग के दौरान सरथ बाबू खुद उनके लिए एक सिगरेट लेकर आए थे। थलाइवा ने कहा कि वह दिन अपवाद की तरह था। उन्‍होंने बताया, 'अन्नामलाई में हम एक चैलेंजिंग सीन की शूटिंग कर रहे थे। फिल्‍म में मेरे और उनके रिश्‍ते में खटास आने के बाद का सीन था। हमने बहुत सारे रीटेक लिए, क्योंकि इमोशन ठीक से आ नहीं रहे थे। तब उन्होंने मुझे एक सिगरेट दी और कहा कि पहले रिलेक्‍स हो जाइए। उसके बाद मुझे आराम महसूस हुआ और फिर हमने फाइनल टेक लिया। उन्होंने हमेशा मुझे अच्छे स्वास्थ्य की सलाह दी, लेकिन अब वह नहीं हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.