16 जनवरी को मप्र आएंगे सरसंघचालक मोहन भागवत

Updated on 02-01-2022 05:48 PM

भोपाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत 16 जनवरी को महाकोशल प्रांत के स्वातंत्र्य नाद कार्यक्रम में शामिल होने रहे हैं। उनके सामने 34 जिलों के चुनिंदा 2500 स्वयं सेवक पद संचलन और शारीरिक प्रशिक्षण करेंगे। सभी जिलों से स्वयं सेवकों का चयन शुरू हो चुका है।

कार्यक्रम श्रीराम इंजीनियरिंग कालेज में 14 जनवरी से 16 जनवरी तक होगा। जिसे भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई है। केशव कुटी में इस संबंध में लगातार बैठक की जा रही है हर पदाधिकारी को अलग-अलग जवाबदेही दी गई है।

प्रांत प्रचार प्रमुख महाकोशल विनोद कुमार ने बताया कि महाकौशल, विंध्य और बुंदेलखंड के 21 जिलों से चुनिंदा स्वयं सेवकों को यहां बुलाया जा रहा है। संघ की दृष्टि से 34 जिलों से स्वयंसेवक रहे हैं। इनके चुनाव के वक्त ध्यान रखा जाएगा कि कदमताल जिन स्वयं सेवकों का बेहतर हो ताकि पद संचलन में एक रूपता बनी रहे। ऐसे ही स्वयं सेवकों को चुना जा रहा है।

इन्हें लगातार प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो दिवस तक स्वयंसेवक पहले प्रशिक्षण लेंगे उसके पश्चात 16 जनवरी को दोपहर दो बजे से नगर में स्वयंसेवकों का पथ-संचलन तथा दोपहर 3:30 बजे द्वारा शारीरिक प्रदर्शन करेंगे।

जिसमें सरसंघचालक डा. मोहन भागवत पथ-संचलन का अवलोकन करेंगे तथा स्वयंसेवकों एवं जबलपुर महानगर से आमंत्रित प्रबुद्ध जनों एवं विशाल जन समुदाय को संबोधित करेंगे। ज्ञात हो कि सर संघ चालक के आगमन के लिहाज से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। डा. मोहन भागवत कार्यक्रम के पश्चात रवाना हो जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.