11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिर चढ़ी रौनक, 'आदिपुरुष' को पछाड़ गई 'सत्यप्रेम की कथा'

Updated on 10-07-2023 03:02 PM
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की हालिया रिलीज फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत जरूर रही थी लेकिन ये धीरे-धीरे ही सही लेकिन अच्छी कमाई कर रही है। एडवांस बुकिंग के बावजूद फिल्म ने 9.25 करोड़ की कमाई, जबकि उनकी पिछली हिट फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने पहले दिन देश भर में 14.11 करोड़ की कमाई की थी। खैर, 'सत्यप्रेम की कथा' ने रविवार को 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू खूब चलाया है।

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म Satyaprem Ki Katha की 11वें दिन रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों बाद अच्छी रंगत लौटी है। यानी फिल्म ने जो 6 दिनों की कमाई के आंकड़े दिखाए, रविवार को उसमें काफी बढ़त नजर आई। कार्तिक की इस फिल्म ने 11वें दिन 5.25 करोड़ की कमाई कर डाली है। और इस तरह से फिल्म की कुल कमाई 66.06 करोड़ रुपये हो चुकी है। यानी साफ है कि फिल्म ने अपनी लागत यानी 60 करोड़ रुपये निकाल लिए।

'आदिपुरुष' की तुलना में 'सत्यप्रेम की कथा' निकली आगे

यहां ये भी बता दें कि 'सत्यप्रेम की कथा' की 11वें दिन की कमाई की तुलना अगर हालिया रिलीज फिल्म 'आ्दिपुरुष' की 11वें दिन की कमाई से करें तो ये काफी अधिक है। कार्तिक की फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि प्रभास की 'आदिपुरुष' ने 2.13 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, दोनों ही फिल्मों के 11वें दिन की कमाई में एक मेजर फर्क था और वो ये कि 'सत्यप्रेम की कथा' के लिए ये 11वां दिन रविवार का था जबकि 'आदिपुरुष' का 11वां दिन सोमवार को पूरा हुआ था।

'सत्यप्रेम की कथा' में कभी मंझे हुए कलाकार

'सत्यप्रेम की कथा' का डायरेक्शन समीर विद्वांस ने किया है। इस फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा सुप्रिया पाठक और गजराज राव भी अहम भूमिका में हैं। जहां सुप्रिया पाठक और गजराज राव कार्तिक के पैरेंट्स की भूमिका में हैं वहीं अनुराधा पटेल और सिद्धार्थ रांदेरिया ने कियारा के माता-पिता की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में शिखा तलसानिया भी नजर आई हैं जो कार्तिक की बहन के रोल में खूब जंची हैं। इस फिल्म में राजपाल यादव भी अहम रोल में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.