रमजान के पवित्र महीने में सऊदी ने दी मौत की सजा, 2009 के बाद इस तरह का पहला मामला, क्या था जुर्म

Updated on 04-04-2023 06:33 PM
रियाद: सऊदी अरब ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान एक व्यक्ति को मौत की सजा दी है। एक अधिकार समूह ने सोमवार को कहा कि वर्षों में ऐसा नहीं हुआ था। आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि मदीना क्षेत्र में यह मौत की सजा दी गई है। मदीना इस्लाम में दूसरा सबसे पवित्र शहर है। जिस व्यक्ति को मौत की सजा दी गई है, वह एक सऊदी नागरिक था, जिसे हत्या का दोषी ठहराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक उसने पीड़ित की चाकू मार कर हत्या की और फिर उसे आग लगा दी।

बर्लिन के यूरोपीय सऊदी मानवाधिकार संगठन (ESOHR) ने एक बयान में कहा, 'सऊदी अरब ने रमजान के दौरान एक नागिर को मारा है।' संगठन ने सऊदी आंतरिक मंत्रालय के मौत की सजा से जुड़े आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2009 से किसी को भी पवित्र महीने में मौत की सजा नहीं दी गई है। ESOHR के मुताबिक इस साल 17 लोगों को मौत की सजा दी गई है। 2022 में सऊदी ने 147 लोगों को सजा दी थी। वहीं अगर 2021 की बात करें तो 69 लोगों को मौत की सजा दी गई थी।

एक हजार से ज्यादा मौत की सजा

पिछले साल भी ड्रग्स से जुड़े अपराधों में मौत की सजा में बहाली देखने को मिली है। ड्रग्स के मामलों में पिछले तीन साल से मौत की सजा नहीं दी जा रही थी। ब्रिटिश स्थित रेप्रीव और ईएसओएचआर की ओर से इस साल की शुरुआत में एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी, जिसके मुताबिक 2015 में किंग सलमान के सत्ता संभालने के बाद 1000 से ज्याद मौत की सजा दी जा चुकी है।

सिर कलम कर मौत की सजा

सऊदी अरब में अक्सर सिर कलम कर मौत की सजा दी जाती है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हत्या के मामलों को छोड़कर या फिर बहुत सारे लोगों के जीवन को खतरे में डालने वाले मामलों के अलावा किंगडम ने मौत की सजा देने से छुटकारा पा लिया है। इससे पहले सऊदी ने मार्च में जॉर्डन के एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई थी। उसके परिवार का कहना था कि उसे ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया था और कस्टडी में टॉर्चर किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.