कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई करने वाले SDM का तबादला, कलेक्टर ने जिला प्रशासन में किया बड़ा बदलाव, ये 4 तहसीलदार भी बदले

Updated on 04-09-2024 10:38 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शहरी स्तर पर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी मंगलवार शाम को की गई है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दो अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) और चार तहसीलदारों का तबादला कर दिया है। पिछले दिनों शहर के कोचिंग सेंटरों पर सख्त कार्रवाई करने वाले एमपी नगर के एसडीएम आशुतोष शर्मा को अब शहर की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं एलके खरे की वापसी एमपीनगर एसडीएम के तौर पर हुई है।

बता दें, कि एसडीएम आशुतोष शर्मा ने पिछले दो महीने में अंदर एमपी नगर की कई कोचिंग क्लॉसेस पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। उन्होंने आगजनी सुरक्षा और अन्य सुरक्षा इंतजाम नहीं मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी किए थे। कुछ कोचिंग के बैसमेंट भी सील कर दिए थे। उन्होंने मंगलवार तक कोचिंग संचालकों को नोटिस के जवाब देने को भी कहे थे, इस बीच मंगलवार को ही उनका तबादला कर दिया गया। आशुतोष शर्मा को शहर वृत्त और शहर वृत्त से खरे को एमपी नगर में भेज दिया गया है।

एमपी नगर के एसडीएम रह चुके

एलके खरे पहले भी एमपी नगर में एसडीएम रह चुके हैं। पुराने शहर में मेट्रो के दूसरे फेज का काम शुरू हो गया है। ऐसे में आरा मशीनों की शिफ्टिंग, रेलवे स्टेशन से अतिक्रमण हटाना बड़ी चुनौती रहेगी। मंगलवार को ही खरे ने अतिक्रमण हटाने को लेकर मीटिंग भी की है।

तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र भी बदले

एसडीएम के अलावा तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र भी बदले गए हैं। करुणा दंडोतिया को टीटी नगर से शहर वृत्त, आलोक पारे को एमपी नगर वृत्त, सुनील वर्मा को एमपी नगर से संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ वृत्त और चंद्रकुमार ताम्रकार को शहर वृत्त से टीटी नगर वृत्त में पदस्थ किया गया है। इस बदलाव के बाद अब जिला सरकार कड़ाई से नियमों का पालन कराने की कोशिश में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.