अजय को भोला के सेट पर देख पीछे भागी भीड़ फैंस को कहा शुक्रिया

Updated on 04-12-2022 06:25 PM

हाल ही में एक्टर अजय देवगन का एक वीडियो सामने आया है। यह अजय की अपकमिंग फिल्म भोला के सेट का है, जिसमें वो स्कूटी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय को सेट पर देख अचानक भीड़ उनके पीछे दौड़ती हुई दिखाई दे रही है। अजय ने खुद ये वीडियो शेयर करते हुए फैंस को प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा। साथ ही गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट पहनने की सलाह दी।

गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट लगाने की दी सलाह
वीडियो शेयर करते हुए अजय ने लिखा- ‘अच्छा लगता है जब भीड़ आपका किसी सही वजह से पीछा कर रही हो। गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें शूटिंग की वजह से मैंने हेलमेट नहीं पहना था।’ अजय के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

अजय देवगन है फिल्म भोला के डायरेक्टर
बेशक अजय देवगन के भांजे दानिश गांधी उन्हें असिस्ट कर रहें हैं। वो आगे चल बतौर डायरेक्शन अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। अजय देवगन की अगले साल के मिड तक चार फिल्मों की लइानअप है। वो थैंकगॉड, दृश्यम2 और मैदान हैं। इनकी रिलीज के मद्देनजर भोला की तारीख तय होगी। बहरहाल, सेट पर मौजूद सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के डायरेक्टर अजय देवगन खुद हैं।

पुलिस के रोल में नजर आएंगी तब्बू
इस रीमेक में मूल फिल्म कैथी के मुकाबले कई चेंजेंज हैं। मिसाल के तौर पर मूल फिल्म में पुलिस अफसर का रोल मेल एक्टर नरेन ने प्ले किया था। उस किरदार से नरेन को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। रीमेक में वह रोल तब्बू को दिया गया है। इस तरह हाल फिलहाल वो दृश्यम 2 के अलावा इस फिल्म में भी बतौर पुलिस ऑफिसर नजर आएंगी। विलेन वाला रोल दीपक डोबरियाल को दिया गया है। हाल के बरसों में दीपक डोबरियाल फिल्म दबंग में हार्डकोर विलेन के रोल में नजर आए थे।

तमिल फिल्म की रीमेक है भोला
अजय देवगन की फिल्म भोला तमिल फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था। साल 2019 में आई इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

अजय की अपकमिंग फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय अगले साल कई फिल्मों दिखाई देंगे। 18 नवंबर को दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। इसके अलावा अजय जल्द ही भोला फिल्म में नजर आएंगे, ये साउथ की फिल्म कैथी की रीमेक है। इसके अलावा अजय स्पोर्ट्स ड्रामा मैदान में दिखेंगे। अगले साल ही अजय की फिल्म किट्टी भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। इसके अलावा अजय रोहित की फिल्म सिंघम 3 में भी दिखाई देंगे। ऐसे में अजय के लिए अगला साल काफी बिजी होने वाला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.