नोरा फतेही संग अक्षय कुमार का डांस देख चकराया फैंस का माथा, पत्नी ट्विंकल से कर दी शिकायत

Updated on 11-02-2023 07:37 PM
अक्षय कुमार और नोरा फतेही ने अपनी आने वाली फिल्म 'सेल्फी' के गाने 'कुड़िये नी तेरी' के चलते चर्चा में हैं। दोनों ने फिल्म की रिलीज से पहले एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों का धमाकेदार डांस और केमिस्ट्री देख फैंस की भी आंखें फटी रह गई। फैंस ने अक्षय कुमार की टांग खींची और बीवी ट्विंकल खन्ना को टैग करना शुरू कर दिया। जी हां, शुक्रवार को अक्षय कुमार और नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर प्रमोशनल वीडियो पोस्ट किया और अपनी शानदार केमिस्ट्री से फैंस को हैरान कर दिया। कई लोगों ने कमेंटबॉक्स में अक्षय की पत्नी और राइटर ट्विंकल खन्ना को मजाक मजाक में टैग भी किया। आइए दिखाते हैं अक्षय-नोरा का शानदार वीडियो।

लेटेस्ट वीडियो में अक्षय (Akshay Kumar) और नोरा (Nora Fatehi) एक पुराने ब्रिज और पार्क में डांस करते नजर आ रहे हैं। बात करें नोरा के लुक की तो उन्होंने नियॉन ग्रीन ड्रेस में अपना ग्लैम अवतार दिखलाया। हर बार की तरह वह काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। वहीं अक्षय ने बकेट हैट के साथ ब्लैक बैगी लुक में स्वैग शो किया। दोनों ने 'कुड़िये नी तेरी' गाने पर ठुमके भी लगाए। कुल मिलाकर ये वीडियो इंप्रेसिव लगता है।

यूं देख यूजर ने लगाई ट्विंकल खन्ना से शिकायत

वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, "देखिए कैसे नोरा फतेही किसी भी वाइब में झुलसा देने वाली आग लगा सकती हैं। ये है Kudiyee Ni Teri वाइब।" इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, "ट्विंकल जी देख रही हैं आप"। वहीं एक यूजर ने लिखा- "नोरा फतेही और अक्षय कुमार की सबसे अच्छी जोड़ी," वहीं एक ने कहा कि ये है एक नया फ्रेश जोड़ा।

कब रिलीज हो रही है सेल्फी

कुड़िये नी तेरी गाने को तनिष्क बागची ने सेल्फी के लिए रीक्रिएट किया है। इस ओरिजिनल गाने को द प्रोफेक और जहराह खान ने गाया था। तनिष्क ने गाने में कुछ नए बोल भी जोड़े हैं। बता दें सेल्फी फिल्म में अक्षय कुमार के अपोसिड इमरान हाशमी नजर आएंगे। ये फिल्म सिनेमाघरों में 24 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.