पायलट के साथ Rakhi Sawant की ये हरकत देख लोग हो रहे आगबबूला, कहा- इस ड्रामे के लिए इनको जेल होनी चाहिए

Updated on 04-07-2023 08:49 PM
राखी सावंत की नौटंकी एक बार फिर इंटरनेट पर छाई नजर आ रही है। इस बार राखी सावंत एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारी पर पैसे लुटाती दिख रही हैं। खुद को एंटरटेनमेंट का पैकेज बताने वालीं राखी सावंत इस बार जो करती दिख रही हैं, उसपर लोग भड़क उठे हैं। इस वीडियो में राखी एक पायलट पर नोट उड़ाती दिख रही हैं और इस बार इनकी नौटंकी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

Rakhi Sawant Airport Video: राखी सावंत का ये नया वीडियो फेमस पपाराजी विरल भयानी के अकाउंट पर शेयर किया गया है। एयरपोर्ट से राखी सावंत की ढेर सारी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा फूटता दिख रहा है। एयरपोर्ट पर राखी सावंत काफी ड्रामा क्रिएट करती दिख रही हैं। राखी हाथ में नोट लेकर राखी पायलट के ऊपर उड़ा रही हैं। इसी वीडियो पर लोगों का गुस्सा भी उमड़ पड़ा है।

लोगों ने कहा- इस घटिया व्यवहार के लिए राखी सावंत को जेल हो

लोगों ने कहा है कि इस घटिया व्यवहार के लिए राखी सावंत को जेल होनी चाहिए। एक यूजर ने कहा है- ये पैसे की बारिश कर रही है, मां के इलाज के लिए रो-रो कर अम्बानी से रिक्वेस्ट कर रही थी कि पैसे दे दो। एक ने कहा है- ये तो 20 रुपये के नोट हैं, पायलट का इनकम कितना और राखी का नखरा कितना। एक अन्य यूजर ने कहा है- इनका वीडियो कभी अच्छा नहीं होता, लेकिन ये तो अब तक का सबसे वाहियात है। एक ने कहा है- शर्म करो राखी, आपको पैसों की इज्जत नहीं है।

राखी की इस हरकत को लोग चीप बता रहे हैं

एक और यूजर ने कहा है- खुद की नहीं तो कम से कम इस पायलट के इज्जत का तो खयाल रख लेतीं। लोगों ने इसे काफी चीप और घटिया एक्ट बताया है।

आदिल से तलाक फाइनल होने के बाद भी राखी का ड्रामा नहीं आया था लोगों को पसंद

हाल ही में राखी आदिल से तलाक फाइनल होने के बाद जश्न मनाती दिखी थीं। राखी का वीडियो सामने आया था जिसमें वह दुल्हन की तरह सजकर ढोल पर खुशी से नाचती दिख रही थीं। अब लोग ये भी कह रहे हैं कि राखी का शादी, तलाक सारा नाटक खत्म हो गया तो अब उनके पास कुछ नहीं, इसलिए ऐसा सब एक्ट कर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.