भारत में अमेरिका के नए राजदूत एरिक गार्सेटी की नियुक्ति को सीनेट से मंजूरी, दो साल बाद तैनाती का रास्‍ता साफ?

Updated on 09-03-2023 06:42 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका ने भारत के लिए अपना राजदूत चुन लिया है। सीनेट की विदेश संबंध समिति ने 13-8 के वोटों से बुधवार को भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में एरिक गार्सेटी का नाम चुना है। एरिक गार्सेटी लॉस एंजलिस के पूर्व मेयर हैं। अमेरिकी राजदूत का पद भारत में लगभग दो साल से भी ज्यादा समय से खाली था। इतने लंबे समय से कोई भी राजदूत न होने को विशेषज्ञ दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास के तौर पर देख रहे थे। हालांकि इस प्रतिष्ठित राजनयिक पद के लिए जुलाई 2021 में राष्ट्रपति बाइडेन ने गार्सेटी को नोमिनेट किया था।

    वॉशिंगटन: अमेरिका ने भारत के लिए अपना राजदूत चुन लिया है। सीनेट की विदेश संबंध समिति ने 13-8 के वोटों से बुधवार को भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में एरिक गार्सेटी का नाम चुना है। एरिक गार्सेटी लॉस एंजलिस के पूर्व मेयर हैं। अमेरिकी राजदूत का पद भारत में लगभग दो साल से भी ज्यादा समय से खाली था। इतने लंबे समय से कोई भी राजदूत न होने को विशेषज्ञ दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास के तौर पर देख रहे थे। हालांकि इस प्रतिष्ठित राजनयिक पद के लिए जुलाई 2021 में राष्ट्रपति बाइडेन ने गार्सेटी को नोमिनेट किया था।

      वीजा का वेटिंग टाइम बढ़ा

      यंग ने कहा, 'चीन को संतुलित करने के लिए, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत में राजदूत का होना हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों में है।' वाइट हाउस ने गार्सेटी में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया और सीनेट से आग्रह किया कि उनके नामांकन को आगे बढ़ाया जाए। राष्ट्रपति जो बाइडेन के सत्ता में आने के बाद से ही एक लंबा समय ऐसा रहा है, जब भारत में अमेरिका का कोई राजदूत नहीं था। इस दौरान भारत से अमेरिका के लिए वीजा जारी करने में काफी देरी हुई। व्यापार और वीजा के लिए लोगों का वेटिंग टाइम दो साल तक का रहा है।

      फिर भी बरकरार रहे संबंध

      हालांकि अब प्रतीक्षा समय कम हुआ है। राजदूत न होने के बावजूद भी दोनों देशों के बीच संबंध बेहद एक्टिव रहे हैं। राष्ट्रपति बाइडेन ने हिंद प्रशांत रणनीति में क्वाड को प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही बाइडेन ने कई बार पीएम मोदी से मुलाकात भी की है। गार्सेटी ने इस दौरान भारत की क्षमताओं को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का वादा किया। साउथ एशिया इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर माइकल कुगलमैन ने कहा, 'बाइडेन के भारत के लिए राजदूत को SFRC की मंजूरी मिल गई है। अब उन्हें केवल सीनेट के लिए वोट जीतने की जरूरत है। वोट कब होगा ये तय नहीं है। दो से ज्यादा साल तक कोई राजदूत न होने के बावजूद अमेरिका-भारत संबंध ठीक रहे हैं। लेकिन उनकी पुष्टि संबंधों को बढ़ावा देगी।'

      अन्य महत्वपुर्ण खबरें

       07 August 2026
      इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
       07 August 2026
      इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
       07 August 2026
      ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
       07 August 2026
      बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
       07 August 2026
      इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
       05 August 2026
      नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
       05 August 2026
      कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
       05 August 2026
      इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
       05 August 2026
      वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
      Advt.