'जब वी मेट' का बनेगा सीक्वल इम्तियाज अली ने 'लव आज कल 3' को लेकर भी दिया बड़ा हिंट, जानिए क्या कहा
Updated on
01-04-2024 02:02 PM
17 साल पहले फिल्म आई थी 'जब वी मेट'। ये आज भी फैंस की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। क्या आप इसका सीक्वल देखना चाहेंगे? अगर आपका जवाब हां है तो एक गुड न्यूज है। फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने इसको लेकर बड़ा हिंट दिया है। साथ ही दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान स्टारर 'लव आज कल 3' को लेकर भी खुलासा किया है। आइये जानते हैं क्या।
Imtiaz Ali ने इन फिल्मों के सीक्वल के आइडिया को लेकर कहा कि आने वाले समय में वो इस पर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'नहीं! अभी तक कोई 'लव आज कल 3' और कोई 'जब वी मेट' नहीं आई है। मुझे नहीं पता कि सीक्वल बनाना चाहिए या नहीं। लेकिन मैं ना कभी नहीं कहता, हालांकि फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं है। चलो देखते हैं क्या होता हैं। मेरे पास तीन स्क्रिप्ट हैं, जिन्हें बनाने के लिए मैं बेहद बेताब हूं।'
2007 में रिलीज हुई थी 'जब वी मेट'
'जब वी मेट' फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी और ये इम्तियाज के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में थे। ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी। फिल्म के गाने आज भी फेमस हैं।
दीपिका और सैफ की केमिस्ट्री आई थी पसंद
'लव आज कल' की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान ने जबरदस्त एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था। साल 2009 में रिलीज हुई इस मूवी का सीक्वल साल 2020 में बना था, जिसमें सारा अली खान और कार्तिक आर्यन नजर आए थे।
12 अप्रैल को OTT पर रिलीज होगी 'अमर सिंह चमकीला'
'अमर सिंह चमकीला' की बात करें तो ये आइकॉनिक पंजाबी सिंगर की जिंदगी की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। इसे आप 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…