सर्वर ने रोकी समाधान की रफ्तार

Updated on 15-11-2021 12:37 AM

भोपाल  । राजस्व से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान करने इन दिनों प्रदेशभर में अभियान चलाया जा रहा है। शुद्धिकरण अभियान के नाम से चल रहे इस अभियान में एसडीएम से लेकर तहसीलदार, पटवारी समेत सभी राजस्व अमला जुटा है, ताकि समय पर लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकें, लेकिन इन अभियान की वास्तविक हकीकत यह है कि राजस्व अमला समाधान करने की बजाय खुद ही समस्याओं में उलझ गया है।

दरअसल प्रकरणों को सुधारने के बाद राजस्व विभाग की साइट एमपी भूलेख में इन्हें अपलोड करना है। विभाग के कर्मचारी प्रकरणों को आफलाइन सुधारने के बाद जब इन्हें आनलाइन करने के लिए विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करते हैं तो सर्वर ही नहीं खुलता। घंटों सिस्टम के सामने एक ही प्रकरण को लिए बैठे रहना पड़ रहा है। इस वजह से प्रकरण का समाधान नहीं हो रहा बल्कि मामले लगातार लंबित होते जा रहे हैं।

क्या है दिक्कत

जानकारी के अनुसार शुद्धिकरण अभियान के तहत नाम, खसरा, पता, नियम और अन्य कारणों से आदेश में हुई अशुद्धियों को भी सुधारा जा रहा है। इन आदेशों को सुधारने के बाद जब इन्हें विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना होता है। सुस्त सर्वर की वजह से यह साइड ही नहीं खुलती। सुबह से लेकर शाम तक यही हालात है। अधिकारियों का कहना है कि सर्वर की परेशानी पूरे प्रदेश में आ रही है, जिसे जल्द ही दूर किया जाएगा।

एक नवंबर से ही सर्वर डाउन

जानकार बताते हैं कि यह समस्या एक नवंबर से बनी है। आम दिनों में भी सर्वर को लेकर शिकायत रही है, लेकिन इन दिनों प्रदेशभर में सर्वर ठप चल रहा है। जिस कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी है, वह इस समस्याओं को अभी तक नहीं सुधार पाई है। बावजूद इसके विभाग और सरकार ने इसका समाधान अभी तक नहीं तलाशा है। यही वजह है कि आफलाइन तो सुधार रहे, लेकिन आनलाइन में आकर फंस रहे हैं।

क्या है शुद्धिकरण अभियान

गौरतलब है कि प्रदेशभर में राजस्व प्रकरणों को सुधारने के लिए परेशान लोगों ने आवेदन मांगे गए। जिसमें 30 अक्टूबर तक जिलों में बड़ी संख्या में विभाग के पास प्रकरण पहुंचे। इनका समाधान करने एक नवंबर से  अभियान शुरू किया गया और राजस्व विभाग के आला अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। आवेदन के अलावा अन्य लंबित प्रकरणों को भी समाधान किया जा रहा है। इस दौरान नामांतरण, खसरा समेत सभी प्रकरण में किए गए आदेशों में हुईं अशुद्धियों को भी सुधारकर उन्हें भूलेख साइड पर अपलोड करने का काम चल रहा है।

इनमें चल रहा सुधार

फौती नामांतरण, भूमिस्वामी, नाम सुधार, खसरा रकवा, एवं नक्शा संबंधित त्रुटियों का सुधार, व्यपवर्तन, डाटा एन्ट्री, डाटा परिमार्जन, खसरा क्षेत्रफल सुधार, रिक्त भूमि स्वामी, सक्रिय मलू एवं बटांक खसरा, मिसिंग खसरा, भूमि प्रकार एवं भूमि स्वामी प्रकार संशोधन, अल्फा न्यूमेरिक खसरा, नक्शा तरमीम के कुल 6 हजार 136 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन्हीं आवेदनों का राजस्व रिकार्ड शुद्धिकरण अभियान के तहत निराकरण किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.