शाह महमूद कुरैशी, असद उमर, सरफराज चीमा... पाकिस्तान में गिरफ्तार क्यों हो रहे इमरान खान के करीबी नेता?

Updated on 23-02-2023 07:06 PM

लाहौर: मौलिक अधिकारों के उल्लंघन, संविधान के दुरूपयोग और आर्थिक संकट का आरोप लगाते हुए बुधवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) द्वारा गिरफ्तारियां देने का आंदोलन शुरू किये जाने के बाद छह वरिष्ठ नेताओं समेत पार्टी के 60 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। हालांकि पार्टी ने दावा किया कि लाहौर पुलिस ने 500 से 700 तक कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया है।

पुलिस बोली- खुद गिरफ्तार होना चाहते थे ये नेता


पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने पूर्व मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी, असद उमर, सीनेटर आजम स्वाति, वालिद इकबाल (कवि अलम्मा इकबाल के पोते) पंजाब के पूर्व गवर्नर उमर सरफराज चीमा समेत पीटीआई के 60 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने खुद को गिरफ्तारी के लिए पेश किया था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों को जन व्यवस्था को बनाये रखने के लिए एक माह की खातिर कोट लखपत जेल में ले जाया गया।

फवाद चौधरी का दावा- 700 कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी


पीटीआई उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने कहा कि बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तारी के लिए सामने आये। उन्होंने कहा कि करीब 500-700 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। चौधरी ने दावा किया कि पुलिस गाड़ियों के साथ तैयार होकर पहुंची थी लेकिन 'हजारों की तादाद देखकर वह घबरा गयी और विचार करने लगी कि उसे क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुधवार का प्रदर्शन लाहौर तक सीमित था और अब गुरुवार को पेशावर में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे।

कुरैशी बोले- मैंने गिरफ्तारी का वादा किया था


कुरैशी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि वादे के मुताबिक गिरफ्तारी के लिए खुद को पेश करने वाले वह पहले व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक चलेगा जबतक यह आयातित सरकार देश में अराजकता पर पूर्ण विराम नहीं लगा देती और उसे जनता की अदालत में पिछले दस महीने के लिए जवाबदेह नहीं ठहरा दिया जाता।

लाहौर में सड़कों पर उतरे हजारों इमरान समर्थक

जेल रोड पर बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ता एवं नेता जुटे थे। उनमें से कुछ कार्यकर्ताओं ने खुद को कड़ी में बांध रखा था और कुछ ने अपने द्वारा बनायी गयी 'कृत्रिम जेल' में बंद कर रखा था। सरकार ने लाहौर में माल रोड समेत विभिन्न सड़कों पर धारा 144 लगा दी थी जिसके तहत पांच लोगों से अधिक के एकजुट पर पाबंदी थी।

पाकिस्तानी गृह मंत्री ने दी थी धमकी


पहले पंजाब सरकार और संघ सरकार के मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा था कि पुलिस धारा 144 का उल्लंघन करने को लेकर किसी भी पीटीआई कार्यकर्ता को गिरफ्तार नहीं करेगी। सनाउल्लाह ने कहा था कि केवल उन्हीं पीटीआई नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा जो भ्रष्टाचार या किन्हीं अन्य आपराधिक मामलों में वांछित हैं। उन्होंने कहा था कि पीटीआई नेता लाहौर में पुलिस गाड़ी में चढ़ने के बाद फोटो सेशन कर रहे हैं। उन्हें ऐसे स्टंट से राजनीतिक लाभ चाहिए।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.