सो रही पाकिस्तानी अवाम पर शहबाज ने गिराया 115 अरब का टैक्स बम, फिच से भी आई कंगाल पाकिस्तान के लिए बुरी खबर

Updated on 15-02-2023 06:18 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अवाम जब मंगलवार की रात सो रही थी, तब शहबाज शरीफ सरकार ने उस पर 115 अरब रुपए का 'टैक्स बम' फोड़ा है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने आईएमएफ की शर्तों का पालन करने के लिए एक मिनी-बजट पेश करने से जुड़ा अध्यादेश जारी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद शहबाज शरीफ सरकार ने मंगलवार की रात संघीय राजस्व बोर्ड (FBR) की ओर से एक नोटिफेकशन जारी कर 115 अरब रुपए के टैक्स लागू कर दिया है।

15 फरवरी 2025 को सामान्य बिक्री कर (GST) की मानक दर को 17 फीसदी से बढ़ाकर 18 कर दिया गया है। सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी भी बढ़ाई गई है। शहबाज शरीफ कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद FBR ने वैधानिक नियामक आदेश (SRO) जारी किया। IMF की शर्तों के बाद 115 अरब रुपए का टैक्स बटोरने के लिए यह टैक्स लगाया गया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स कहती है कि लग्जरी सामानों पर 25 फीसदी की GST को मंजूरी दी गई है। लेकिन इसे कर संशोधन विधेयक 2023 के जरिए बुधवार को संसद में पेश किया जाएगा।

टैक्स बढ़ाया गया

FBR ने उन सभी आयातिति लग्जरी सामानों पर GST दर बढ़ा दी है, जिन्हें कुछ समय पहले वाणिज्य मंत्रालय ने प्रतिबंधित कर दिया था। पाकिस्तान में बनने वाले कुछ लग्जरी सामानों पर भी जीएसटी बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। शहबाज शरीफ सरकार ने अवाम पर 115 अरब रुपए का कर लगाने का जो तरीका अपनाया है, उसके बावजूद भी IMF के साथ डील में देरी हो सकती है। शहबाज शरीफ सरकार ने बुधवार को नेशनल असेंबली का सत्र बुलाया है।

दिवालिया होने का खतरा बढ़ा

फिच ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान की दीर्घकालिक विदेशी-मुद्रा जारीकर्ता डिफॉल्ट रेटिंग (IDR) को CCC+ से घटा कर CCC- कर दिया गया है। विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण यह रेटिंग घटाई गई है। एजेंसी की रेटिंग एक्शन कमेंट्री के मुताबिक उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान आईएमएफ के साथ डील में सफल होगा। लेकिन रेटिंग घटाना दिखाता है कि पाकिस्तान की मुश्किलें कम नहीं होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.